राहुल गांधी ने बदला यात्रा का नाम, भारत जोड़ो अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा, जानें एमपी सहित किस राज्य में कितने जिलों को कवर करेंगे

Jitendra Shrivastava | Jan 04, 2024, 24:00 IST
Share
राहुल गांधी ने बदला यात्रा का नाम, भारत जोड़ो अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा, जानें एमपी सहित किस राज्य में कितने जिलों को कवर करेंगे
राहुल गांधी ने बदला यात्रा का नाम, भारत जोड़ो अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा, जानें एमपी सहित किस राज्य में कितने जिलों को कवर करेंगे

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी फिर यात्रा पर निकलेंगे। 14 जनवरी से शुरू होनी वाली इस यात्रा का नाम 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' होगा।

BHOPAL. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी फिर यात्रा पर निकलने वाले हैं। 14 जनवरी से शुरू होनी वाली इस यात्रा का नाम 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' होगा। इस बात की जानकारी कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दी। इससे पहले इस यात्रा नाम 'भारत न्याय यात्रा' दिया गया था। जयराम रमेश ने कहा कि यात्रा की शुरुआत मणिपुर की राजधानी इंफाल से होगी। यात्रा 14 जनवरी दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यात्रा को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हरी झंडी दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस यात्रा के दौरान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय पर अपने विचार जनता के सामने रखेंगे।

15 राज्यों और 110 जिलों से गुजरेगी यात्रा

उन्होंने कहा कि 6,700 किमी लंबी यात्रा 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। इस दौरान राहुल गांधी बस और पद यात्रा करेंगे। इस यात्रा में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों को भी न्यौता दिया जाएगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत 67 दिनों में 6713 किमी का सफर तय करेंगे। यह यात्रा 15 राज्यों के 110 जिले से होकर गुजरेगी। इसके अन्तर्गत 100 लोकसभा सीटें आएंगी। राहुल गांधी की यात्रा मुंबई में खत्म होगी।

कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किमी यात्रा निकाली थी

जयराम रमेश ने दावा किया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किमी लंबी भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई थी। उसने पूरे देश का माहौल बदल दिया था और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी थी। उन्होंने कहा कि वह यात्रा पार्टी और देश के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई थी।

ये रूट रहेगा भारत जोड़ो न्याय यात्रा का...

• मणिपुर में 107 किमी की यात्रा में 4 जिले कवर किए जाएंगे।

• नागालैंड में यात्रा 257 किमी का सफर करेगी और 5 जिले से होकर गुजरेगी।

• असम की 833 किमी के सफर में यात्रा 17 जिलों में जाएगी।

• अरुणाचल प्रदेश 55 किमी की यात्रा में 1 जिले को कवर किया जाएगा।

• मेघालय में राहुल गांधी 5 किमी की यात्रा करेंगे और 1 जिले से गुजरेंगे।

• पश्चिम बंगाल में 523 किमी का सफर तय किया जाए। इस दौरान यात्रा 7 जिलों में पहुंचेगी।

• राहुल गांधी बिहार में 425 किमी लंबी यात्रा करेंगे और 7 जिलों को कवर करेंगे।

• इसके बाद यात्रा झारखंड जाएगी 804 किमी के सफर में 13 जिलों में पहुंचेगी।

• उड़ीसा में 341 किमी लंबी यात्रा होगी और 4 जिलों से होकर जाएगी।

• छत्तीसगढ़ की 536 किमी में 7 जिलों की यात्रा होगी।

• उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी 1,074 किमी का सफर करेंगे और 20 जिलों से होकर जाएंगे।

• मध्य प्रदेश में 698 किमी यात्रा होगी और यह 9 जिलों में पहुंचेगी।

• राजस्थान में यात्रा 128 किमी का सफर तय करेगी और 2 जिलों से होकर गुजरेगी।

• गुजरात में 445 किमी का रास्ता कवर किया जाएगा और यह 7 जिलों से होकर जाएगी।

• महाराष्ट्र में यात्रा 480 किमी लंबी होगी। यह 6 जिलों से होकर जाएगी।

Tags:
  • Rahul Gandhi
  • राहुल गांधी
  • Rahul's Bharat Jodo Yatra
  • Rahul's Bharat Jodo Nyaya Yatra
  • Bharat Jodo Yatra from January 14
  • the journey will run 6
  • 700 km
  • राहुल की भारत जोड़ो यात्रा
  • राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा
  • 14 जनवरी से भारत जोड़ो यात्रा
  • 6
  • 700 किमी चलेगी यात्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा