MP-MLA कोर्ट ने अमित शाह हेट स्पीच मामले में राहुल गांधी को किया तलब

Ravi Singh | Jun 26, 2024, 17:53 IST
Share
Rahul gandhi
Rahul gandhi

गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सुलतानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी को 2 जुलाई को तलब किया है। 5 साल पहले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान अमित शाह पर आपत्तिजनक बयान दिया था।

गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ अपत्तिजनक बयान देने पर राहुल गांधी को सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ( MP-MLA Court ) ने 2 जुलाई को तलब किया हैं। मानहानि केस में राहुल गांधी बीते 20 फरवरी से जमानत पर थे। इस दौरान राहुल गांधी को एमपी-एमएलए कोर्ट में अपना बयान दर्ज करवाना होगा।

5 साल पहले दिया था बयान

जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता विजय मिश्र ने चार अगस्त 2018 को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर किया था। आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने 15 जुलाई 2018 को कर्नाटक की राजधानी बंगलुरू में गृहमंत्री अमित शाह ( amit shah ) के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। अमित शाह कोहत्यारा कहा था।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा रोककर कोर्ट में पेश हुए

इससे पहले राहुल 20 फरवरी को अमेठी में अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा रोककर कोर्ट में पेश हुए थे। तब उन्हें जमानत मिल गई थी।

कोर्ट ने निरस्त किया प्रार्थना-पत्र

अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय का कहना है कि कोतवाली नगर क्षेत्र के घरहाकला डिहवा निवासी राम प्रताप ने एक प्रार्थना पत्र दाखिल कर पक्षकार बनाए जाने की मांग की थी। इस मामले में आज सुनवाई हुई, जिसमें दलील की गई कि राम प्रताप न तो इस मामले में पीड़ित हैं और न ही इस मामले से उनका कोई लेना-देना है।

ये खबर भी पढ़ें...

राहुल गांधी होंगे नेता प्रतिपक्ष, 20 साल में पहली बार संभालेंगे संवैधानिक पद और मंत्री जैसा कद

पांडेय ने बताया कि इस पर अदालत ने राम प्रताप के प्रार्थना-पत्र को निरस्त किया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अगली सुनवाई के दौरान व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने का निर्देश दिया। राहुल गांधी की ओर से पेश अधिवक्‍ता काशी प्रसाद शुक्ला ने बताया कि मामले की अगली सुनवाई 2 जुलाई को होगी।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

ravi kushwah
ravi kushwah

राहुल गांधी एमपी-एमएलए कोर्ट राहुल गांधी 2 जुलाई को तलब अमित शाह अपत्तिजनक बयान सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट

Tags:
  • राहुल गांधी
  • अमित शाह
  • MP-MLA court
  • amit shah
  • राहुल गांधी एमपी-एमएलए कोर्ट
  • राहुल गांधी 2 जुलाई को तलब
  • अमित शाह अपत्तिजनक बयान
  • सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा