राहुल बोले- मेरा ट्रांसलेटर बनना खतरनाक काम, तेलंगाना में हिंदी के 5 शब्द कहता था तो तेलुगु ट्रांसलेटर ने उसके 30 शब्द बना दिए

Pratibha Rana | Nov 30, 2023, 24:00 IST
Share
राहुल बोले- मेरा ट्रांसलेटर बनना खतरनाक काम, तेलंगाना में हिंदी के 5 शब्द कहता था तो तेलुगु ट्रांसलेटर ने उसके 30 शब्द बना दिए
राहुल बोले- मेरा ट्रांसलेटर बनना खतरनाक काम, तेलंगाना में हिंदी के 5 शब्द कहता था तो तेलुगु ट्रांसलेटर ने उसके 30 शब्द बना दिए

तेलंगाना में मतदान जारी है। कांग्रेस-बीजेपी के साथ कई बड़े दल मैदान में हैं। इस बीच एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तेलंगाना चुनाव प्रचार से जुड़ा मजेदार किस्सा सुनाया, जो सुर्खियों में है।

Kozhikode. तेलंगाना में मतदान जारी है। कांग्रेस-बीजेपी के साथ कई बड़े दल मैदान में हैं। इस बीच एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तेलंगाना चुनाव प्रचार से जुड़ा मजेदार किस्सा सुनाया, जो सुर्खियों में है। उन्होंने कहा, मेरा ट्रांसलेटर बनना बहुत खतरनाक काम है। तेलंगाना में मेरे भाषण को ट्रांसलेट करते वक्त एक ट्रांसलेटर मुश्किल में पड़ गया था। मैं वहां हिंदी के पांच शब्द कहता था और सोचता था कि तेलुगु में पांच या सात शब्दों में इनका अनुवाद हो जाएगा, लेकिन मेरे ट्रांसलेटर 20, 25 या 30 शब्द कह देते थे। कभी-कभी मैं कुछ बहुत बोरिंग कहता था, लेकिन तेलुगु में वही बात सुनकर लोग खुशी से झूम उठते थे। कभी मैं कुछ बढ़िया बात कहता था, लेकिन लोग चुप रह जाते थे। मुझे हर वक्त सिर्फ मुस्कुराना पड़ता था।

एक किताब के लॉन्च प्रोग्राम में पहुंचे राहुल

राहुल ने ये बातें केरल के कोझिकोड में दिवंगत मुस्लिम लीग नेता पी सतीश हाजी पर लिखी गई एक किताब के लॉन्च प्रोग्राम में कहीं। इस दौरान इंडियन मुस्लिम यूनियन लीब के सांसद अब्दुसमद समादानी ने राहुल की स्पीच को तेलुगु में ट्रांसलेट किया।

स्टेज पर पूरे समय मुस्कराते रहना पड़ता था क्योंकि...

राहुल गांधी ने कहा, मैं तेलंगाना में प्रचार के दौरान हिंदी के 5 शब्द कहता था, जिसे मेरे ट्रांसलेटर 20, 25 या 30 शब्द कह देते थे। कभी कुछ बहुत बोरिंग कहता था, लेकिन तेलुगु में वही बात सुनकर लोग खुशी से झूमते थे। कभी मैं बढ़िया बात कहता था, पर लोग चुप हो जाते थे। राहुल ने कहा, स्टेज पर रहते वक्त मुझे पूरे समय मुस्कराते रहना पड़ता था क्योंकि मैं कुछ कह नहीं सकता था।

नेता होते हैं बहुत स्मार्ट... दिखाते कुछ, निकलते कुछ

राहुल गांधी ने आगे कहा, नेता बहुत ही स्मार्ट होते हैं और वही दिखाते हैं जो वो दिखाना चाहते हैं। कई बार वे सादा कपड़े और सस्ती सी घड़ी पहनकर आते हैं, न जब मैं उनके घर जाऊं तो मुझे वहां BMW कार खड़ी मिलती है।

राहुल बोले, ऐसे में नेताओं की असली सोच का पता लगाने के लिए मैंने एक तरकीब निकाली है। मैं नेताओं को उनके बच्चों के जरिए समझता हूं। उन्होंने कहा, जब मैं किसी से मिलता हूं तो मैं उनसे साधारण सवाल पूछता हूं। मैं उनसे पूछता हूं कि क्या वे अपने बच्चों को मुझसे मिलने भेज सकते हैं। मैं उन्हें बताता हूं कि मैं उनके बच्चों से इसलिए मिलना चाहता हूं क्योंकि बच्चों से आप सच नहीं छिपा सकते हैं।

Tags:
  • Rahul Gandhi in Telangana
  • Rahul funny story
  • translation of Rahul speech
  • Rahul statement in headlines
  • राहुल गांधी तेलंगाना में
  • राहुल का मजेदार किस्सा
  • राहुल के भाषण का ट्रांसलेट
  • राहुल का बयान सुर्खियों में
  • राहुल की खबर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा