भारत को जापान से तोहफे में मिलेगी Bullet train, 3 घंटे में पूरा होगा 508 किलोमीटर का सफर

Abhilasha Saksena Chakraborty | Apr 17, 2025, 12:16 IST
Share
Bullet train
Bullet train

जापान भारत को दोस्ती के तोहफे के रूप में अब E5 और E3 सीरीज शिंकानसेन ट्रेनें देगा। ये दोनों बुलेट ट्रेन 2026 की शुरुआत तक भारत में आ सकती हैं।

भारत के महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को अब जापान की तरफ से तोहफे में दो ट्रेन मिलने वाली हैं। जापान से मुफ्त में मिली इन दोनों शिंकानसेन ट्रेन सेट — E5 और E3 सीरीज का उपयोग मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के निरीक्षण के लिए किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि 2026 की शुरुआत तक ये दोनों ट्रेन भारत पहुंच जाएंगी। अगस्त, 2027 में कॉरिडोर का कुछ हिस्सा शुरू किया जा सकता है।

इन ट्रेनों के मिलने के बाद भारतीय इंजीनियरों को इनकी तकनीक समझने में सहायता मिलेगी और बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद करेगा। भारत से पहले जापान ताइवान को भी शिंकानसेन ट्रेन दे चुका है। इस प्रोजेक्ट के लिए जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी प्रोजेक्ट का 80% तक लोन देगी। इस पर 50 साल में मात्र 0.1% की दर से ब्याज लिया जाएगा।

E3 ट्रेन

E3 ट्रेन को मिनी शिंकानसेन भी कहा जाता है। यह ट्रेन 1997 में बनी थी। 253 किलोमीटर लंबाई वाली इस ट्रेन में 6 या 7 कोच होते हैं। इनमें 350 यात्री तक बैठ सकते हैं।

E5 ट्रेन

जापान में इस ट्रेन का इस्तेमाल 2011 से किया जा रहा है। इसकी स्पीड 320 किमी/घंटा है। एयरोडायनामिक डिजाइन पर बनी इस ट्रेन का सेफ्टी सिस्टम बहुत मजबूत है। 10 कोच वाली इस ट्रेन में 700 से अधिक यात्रियों के बैठने की क्षमता है।

ये भी पढ़े:

बिना फीस और फ्री फ्लाइट के साथ जापान में पढ़ाई का मौका, जानें पूरी जानकारी

धूल, तापमान का डेटा तैयार होगा

इन ट्रेनों में विशेष इंस्पेक्शन इक्विपमेंट लगाया जाएगा जो भारत की जलवायु, धूल, तापमान और ट्रैक की स्थिति का डेटा इकट्ठा करेगा। इस डेटा का उपयोग कर जापान अपनी अगली पीढ़ी की E10 (Alfa-X) सीरीज तैयार करेगा, जिसकी स्पीड 400 किमी/घंटा तक हो सकती है। E10 को भारत और जापान एक साथ ट्रैक पर उतार सकते हैं।

प्रोजेक्ट की खास बातें

Tags:
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • भारत
  • जापान
  • बुलेट ट्रेन
  • कॉरिडोर
भोपाल मास्टर प्लान-2047 पर 16 नवंबर से सुनवाई, सड़क और कारोबार से जुड़ी 13 हजार आपत्तियों पर होगा फैसला

By Amresh Kushwaha

भोपाल मास्टर प्लान-2047 पर 16 नवंबर से सुनवाई, सड़क और कारोबार से जुड़ी 13 हजार आपत्तियों पर होगा फैसला
MP में सरकारी फाइलों को लेकर सख्ती, बिना जांच और बड़े अधिकारियों की मंजूरी के GAD नहीं भेज सकेंगे प्रस्ताव

By Ramanand Tiwari

MP में सरकारी फाइलों को लेकर सख्ती, बिना जांच और बड़े अधिकारियों की मंजूरी के GAD नहीं भेज सकेंगे प्रस्ताव
छत्तीसगढ़ में RTE की फीस बढ़ाने की तैयारी, सरकार ने बनाई 7 सदस्यीय कमेटी, निजी स्कूलों के खर्च का होगा आकलन

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में RTE की फीस बढ़ाने की तैयारी, सरकार ने बनाई 7 सदस्यीय कमेटी, निजी स्कूलों के खर्च का होगा आकलन
महाकाल मंदिर में सबसे पहले मनेगी दीपावली, चारों आरतियों में जलाई जाएगी फुलझड़ी, मंदिर में आतिशबाजी पर रहेगी रोक

By Amresh Kushwaha

महाकाल मंदिर में सबसे पहले मनेगी दीपावली, चारों आरतियों में जलाई जाएगी फुलझड़ी, मंदिर में आतिशबाजी पर रहेगी रोक
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर समर्थन में उतरे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, कही ये बात

By Sandeep Kumar

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर समर्थन में उतरे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, कही ये बात
अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ीं: महू कोर्ट ने चेक बाउंस केस में जारी किया गिरफ्तारी वारंट

By Amresh Kushwaha

अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ीं: महू कोर्ट ने चेक बाउंस केस में जारी किया गिरफ्तारी वारंट
रायपुर में बवाल, 400 से ज्यादा D.Ed कैंडिडेट्स ने घेरा शिक्षा मंत्री का बंगला, पुलिस ने परिजनों संग घसीटकर बस में ठूंसा

By Umeshwari Baghel

रायपुर में बवाल, 400 से ज्यादा D.Ed कैंडिडेट्स ने घेरा शिक्षा मंत्री का बंगला, पुलिस ने परिजनों संग घसीटकर बस में ठूंसा