नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद बड़े बदलाव की तैयारी में रेलवे

Sandeep Kumar | Feb 23, 2025, 09:48 IST
Share
Indian Railway News
Indian Railway News

स्टेशनों पर भीड़ कम करने के लिए रेलवे नई व्यवस्था लागू कर रहा है। यात्रियों को ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले ही प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति होगी। इससे पहले उन्हें स्टेशन परिसर में बने होल्डिंग एरिया में रुकना होगा।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद अब भारतीय रेलवे अपने नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब स्टेशनों में भीड़ को नियंत्रण करने के लिए रेलवे दो नियमों को लागू करने की तैयारी करने जा रहा है। भारतीय रेलवे 30 मिनट एंट्री नियम लागू करेगा। यानी यात्री ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले ही प्लेटफॉर्म पर जा सकेंगे। इससे पहले उन्हें होल्डिंग एरिया में इंतजार करना होगा। कलर कोडिंग से यात्री अपनी ट्रेन के प्लेटफॉर्म को आसानी से पहचान सकेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ का मामला: हाईकोर्ट ने दिए जांच के आदेश

30 मिनट का नया नियम

रेलवे बोर्ड के अनुसार, यह नियम 8 या अधिक प्लेटफॉर्म वाले स्टेशनों पर लागू होगा। दिव्यांग और वृद्ध यात्रियों के लिए यह समय 1 घंटा हो सकता है। प्लेटफॉर्म पर एंट्री के रास्ते पर तीन-लेयर सुरक्षा जांच होगी। यात्रियों को अनाउंसमेंट और डिजिटल डिस्प्ले के माध्यम से गाइड किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...रेल मंत्रालय सख्त... 'X' को दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ के वीडियो 36 घंटे में हटाने का आदेश

कलर कोडिंग सिस्टम

यात्रियों के टिकट पर अलग-अलग रंग होंगे, जिससे उन्हें सही प्लेटफॉर्म का पता चलेगा। हर ट्रेन के लिए निर्धारित रंग होगा, जिससे प्लेटफॉर्म पर अव्यवस्था नहीं होगी।

ये खबर भी पढ़िए...नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, 14 महिलाओं समेत 18 लोगों की मौत, कई घायल

अनारक्षित टिकट पर कोई रोक नहीं

रेलवे अनारक्षित टिकट की बिक्री सीमित नहीं करेगा। हालांकि, इसमें ट्रेन नंबर अंकित करने का सुझाव कई बार दिया गया है, लेकिन रेलवे ने इसे व्यावहारिक नहीं माना है।

ये खबर भी पढ़िए...महाकुंभ भगदड़ के संदिग्ध रडार पर, CAA-NRC के प्रदर्शनकारियों की होगी जांच

अलग एंट्री और एग्जिट पॉइंट

बड़े रेलवे स्टेशनों पर अलग-अलग दिशाओं में जाने वाली ट्रेनों के लिए अलग एंट्री और एग्जिट बनाए जाएंगे। इससे उतरने और चढ़ने वाले यात्रियों की भीड़ नहीं होगी। बता दें कि 60 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यह व्यवस्था पहले लागू की जाएगी। ट्रायल के बाद इसे अन्य स्टेशनों पर भी लागू किया जाएगा।

Tags:
  • Indian Railways
  • भारतीय रेलवे
  • भारतीय रेलवे समाचार
  • भारतीय रेलवे न्यूज
  • अनारक्षित टिकट
  • भारतीय रेलवे अपडेट
  • Railway New Rules
  • hindi news
  • नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा