रेलवे ने घटाई रेल नीर की कीमत, जानें अब कितने में मिलेगी एक लीटर की बोतल

Sandeep Kumar | Sept 20, 2025, 18:13 IST
Share
rail-neer-price-litre
Photograph: (thesootr)

भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब रेलवे स्टेशनों पर 1 लीटर रेल नीर पानी 15 रुपए की जगह 14 रुपए में मिलेगा, जिससे यात्रियों को 1 रुपए की बचत होगी। यह फैसला रेलवे के कमर्शियल डिपार्टमेंट ने लिया है।

रेल मंत्रालय के रेलवे बोर्ड ने शनिवार को रेल नीर की कीमतों में कटौती की घोषणा की। एक नोटिफिकेशन के अनुसार, 22 सितंबर, 2025 से 1 रुपए की कटौती होगी। नई कीमतों के तहत 1 लीटर रेल नीर 14 रुपए का होगा। 500 मिली लीटर रेल नीर की बोतल 9 रुपए में मिलेगी। पहले 1 लीटर रेल नीर 15 रुपए और 500 मिली लीटर रेल नीर 10 रुपए का था।

रेलवे ने क्यों लिया यह फैसला?

भारतीय रेलवे ने 'रेल नीर' पानी की बोतल की कीमतें घटाने का फैसला जीएसटी कटौती के लाभ को आम जनता तक पहुंचाने के लिए किया है। रेलवे मंत्रालय ने एक सर्कुलर जारी कर बताया कि 1 लीटर पानी की बोतल की अधिकतम बिक्री मूल्य (MRP) ₹15 से घटाकर ₹14 कर दिया गया है। वहीं, आधे लीटर की बोतल की कीमत ₹10 से घटाकर ₹9 कर दी गई है। यह कदम यात्रियों को राहत देने और जीएसटी कटौती का सीधा लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

da3b4cf4-d49
da3b4cf4-d49

ये भी पढ़े...शारदीय नवरात्रि स्पेशल ट्रेन: मैहर स्टेशन पर 5 मिनट के लिए होगा इतने ट्रेनों का स्टॉपेज

आम जनता को कितना मिलेगा फायदा?

इस जीएसटी कटौती से आम लोगों को सस्ती वस्तुएं मिलेंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य आम जनता तक सीधा लाभ पहुंचाना है। रेलवे ने इसका पालन करते हुए अपनी पानी की बोतल की कीमतें घटाई हैं ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिले। इसके साथ ही, रेलवे मंत्रालय ने यह भी सुनिश्चित किया है कि अगर कोई वेंडर इस कटौती का फायदा यात्रियों तक नहीं पहुंचाता, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े...रानी कमलापति स्टेशन से गया के बीच चलेगी पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

अन्य कंपनियों की बोतल भी होगी सस्ती

रेलवे बोर्ड ने अपने आधिकारिक नोटिफिकेशन में बताया कि रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बेचे जाने वाले आईआरसीटीसी/रेलवे द्वारा चयनित अन्य ब्रांडों की पैकेज्ड पानी की बोतलों के अधिकतम खुदरा मूल्य में कटौती की जाएगी। 1 लीटर बोतल का मूल्य 15 रुपए से घटाकर 14 रुपए और 500 मिलीलीटर बोतल का मूल्य 10 रुपए से घटाकर 9 रुपए किया जाएगा।

आईआरसीटीसी का ब्रांड का रेल नीर

आईआरसीटीसी भारतीय रेल की कंपनी है, जो पानी बेचने का काम करती है। रेल नीर, IRCTC का ब्रांड है, जो स्टेशनों और ट्रेनों में पानी बेचता है। अन्य कंपनियों की बोतलें 20 रुपए में बिकती हैं, जबकि आईआरसीटीसी की बोतल 15 रुपए में मिलती है। आईआरसीटीसी हर साल पानी बेचकर मोटी कमाई करता है। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी ने 46.13 करोड़ रुपए का प्रॉफिट कमाया।

ये भी पढ़े...पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन : MP के सागर-कटनी से होकर गुजरेगी सगोरिया-गया ट्रेन

ये भी पढ़े...ED की कार्रवाईः जूम डेवलपर्स की 1.15 करोड़ और आलीराजपुर में फर्जी बिल घोटाले के आरोपी की 4.5 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच

GST कट पर रेलवे का तोहफा

3 सितंबर 2025 को जीएसटी काउंसिल ने 4 जीएसटी स्लैब को हटाने का प्रस्ताव मंजूर किया था। इसके बाद 22 सितंबर से 12% और 28% के जीएसटी स्लैब को हटा दिया जाएगा और 5% और 18% की दरें प्रभावी रहेंगी। इस कटौती का सीधा असर उन वस्तुओं पर पड़ेगा जो जीएसटी के तहत उच्च दरों से प्रभावित थीं।

7807c79e-57f
7807c79e-57f

Tags:
  • GST
  • भारतीय रेलवे
  • जीएसटी काउंसिल
  • IRCTC
  • आईआरसीटीसी
  • पानी की बोतल
  • रेल नीर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि