यात्रियों के लिए ख़ुशख़बरी, रेलवे ने स्लीपर टिकट को AC २ में अपग्रेड करने की दी सुविधा

Abhilasha Saksena Chakraborty | May 20, 2025, 14:46 IST
Share
Railway Sleeper class ticket can be upgraded to AC २
Railway Sleeper class ticket can be upgraded to AC २

यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए भारतीय रेलवे ने टिकट अपग्रेडेशन योजना का विस्तार किया है। अब स्लीपर क्लास के टिकट का सेकंड एसी तक अपग्रेडेशन संभव होगा।

MP News: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए टिकट अपग्रेडेशन योजना का विस्तार कर दिया है। अब स्लीपर श्रेणी (Sleeper Class) के टिकट को सेकंड एसी (Second AC) तक अपग्रेड किया जा सकेगा। यह सुविधा मध्य प्रदेश के भोपाल मंडल की लगभग 300 यात्री ट्रेनों में लागू की जाएगी, जिससे करीब 7,000 से ज्यादा रिजर्व टिकटों का अपग्रेडेशन संभव होगा। रेलवे का उद्देश्य खाली सीटों का अधिकतम उपयोग करते हुए यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव देना है।

क्या होंगे अपग्रेडेशन के नियम

रेलवे ने अपग्रेडेशन के लिए क्लासों का क्रम निर्धारित किया है, जो उस ट्रेन में उपलब्ध क्लास के आधार पर लागू होगा। सीटों के प्रकार के अनुसार अपग्रेडेशन का क्रम इस प्रकार है: बैठने वाली सीटों के लिए: सेकंड सीटिंग (2S) → चेयर कार (CC) → एग्जीक्यूटिव चेयर कार (EC) → विंस्टाडोम एग्जीक्यूटिव चेयर कार (Vista Dome EC) सोने वाली सीटों के लिए: स्लीपर (Sleeper) → थर्ड इकोनॉमी (3 Economy) → थर्ड एसी (3AC) → सेकंड एसी (2AC) → फर्स्ट एसी (1AC) (यदि सीट उपलब्ध हो)
रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि अपग्रेडेशन केवल उन्हीं क्लासों में होगा जो ट्रेन में उपलब्ध हों।

किनको मिलेगा लाभ

केवल पूरा किराया देने वाले यात्री अपग्रेडेशन योजना का लाभ उठा सकेंगे। कंसेशन (छूट) पर टिकट बुक कराने वाले यात्री इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे। ये भी पढ़ें: टॉयलेट में फंसी महिला, रेलवे के झूठ पर कोर्ट ने सुनाया 40 हजार मुआवजा देने का फरमान

लोअर बर्थ बुक कराते समय दें ध्यान

वरिष्ठ नागरिक और लोअर बर्थ कोटा में टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को अपग्रेडेशन विकल्प चुनते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि ऊंची क्लास में लोअर बर्थ मिलना निश्चित नहीं होगा। इस विषय में सॉफ्टवेयर में बदलाव किए गए हैं जो यात्रियों को सूचित करेगा।

सीट रोकी नहीं जाएंगी

रेलवे ने कहा है कि अपग्रेडेशन के लिए ट्रेन में उपलब्ध सभी खाली सीटों का उपयोग किया जाएगा और किसी भी क्लास में करंट बुकिंग के लिए सीटें रोककर नहीं रखी जाएंगी। भविष्य में अगर कोई नई क्लास शुरू होती है, तो उस क्लास में भी किराए के आधार पर दो क्लास ऊपर तक अपग्रेडेशन का विकल्प दिया जाएगा। द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • रेलवे
  • भोपाल मंडल
  • स्लीपर श्रेणी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज