टॉयलेट में फंसी महिला, रेलवे के झूठ पर कोर्ट ने सुनाया 40 हजार मुआवजा देने का फरमान

Ravi Awasthi | May 19, 2025, 20:09 IST
Share
Railway
Railway

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में उपभोक्ता आयोग ने रेलवे को एक यात्री को 40 हजार रुपये का हर्जाना देने का आदेश दिया । यात्री को ट्रेन में असुविधा का सामना करना पड़ा।

भोपाल।
कल्पना कीजिए, लंबी दूरी की यात्रा पर हैं । ट्रेन के थर्ड एसी डिब्बे में परिवार के साथ सफर कर रहे हैं। परिवार की कोई महिला यात्री अचानक टॉयलेट जाती है... और फिर बाहर नहीं आती। दरवाज़ा अंदर से लॉक हो जाता है।

मोबाइल साथ नहीं, मदद के लिए आवाज़ भी बेकार। आधे घंटे तक घुटन, डर और बेबसी में फंसी रहती हैं। ऐसा ही वाकया हुआ भोपाल के उमेश पांडेय की पत्नी के साथ, और इसके बाद शुरू हुआ एक ऐसा संघर्ष-जिसने देशभर के यात्रियों को सोचने पर मजबूर कर दिया।

यह भी पढ़ें.. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पीएम 22 मई को 103 रेलवे स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन

बर्थ फटी , टॉयलेट की सीट टूटी हुई

यह मामला 20 अप्रैल 2022 का है। उमेश पांडेय, जो राजधानी भोपाल के रविदास नगर के निवासी हैं, परिवार सहित त्रिकुल एक्सप्रेस में कन्याकुमारी से भोपाल लौट रहे थे। टिकट था थर्ड एसी का, लेकिन बर्थ फटी हुई, टॉयलेट की सीट टूटी हुई और सफर में असुविधा भरा माहौल। सबसे बड़ी परेशानी तब हुई जब उमेश की पत्नी टॉयलेट गईं और अंदर से लॉक हो गईं। बाहर आने का कोई रास्ता नहीं। मोबाइल भी नहीं था, जिससे किसी को बुला सकें।

यह भी पढ़ें.. रेलवे गार्ड को अफसर ने फटी पैंट में ड्यूटी करने का दिया आदेश, रेलवे की साख पर उठा सवाल

यात्री मानने से ही किया इंकार

करीब 30 मिनट तक टॉयलेट में फंसी रहीं, जब तक कि सहयात्रियों की मदद से दरवाजा किसी तरह खुलवाया गया। उमेश ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। उम्मीद थी कि जवाब मिलेगा, माफी मिलेगी, समाधान होगा। लेकिन जवाब ऐसा आया कि कोई भी सुनकर दंग रह जाए। रेलवे ने पहले तो कहा-"आप तो हमारे यात्री ही नहीं हो!" फिर तर्क दिया कि टिकट केवल यात्रा का अधिकार देता है, सुविधाओं का नहीं! और टॉयलेट? वो तो "मुफ्त" सेवा है, कोई गारंटी नहीं।

यह भी पढ़ें.. ऑपरेशन सिंदूर पर सियासी बवाल, रेलवे टिकट पर पीएम मोदी की तस्वीर, कांग्रेस ने उठाए सवाल

अदालत ने सेवा में स्पष्ट कमी माना

यहां से उमेश पांडेय ने हार नहीं मानी और मामला ले गए भोपाल जिला उपभोक्ता फोरम तक। वहां भी रेलवे ने वही घिसा-पिटा बचाव किया-ट्रेन रोकी नहीं जा सकती, सीट ठीक कराने की कोशिश की थी, और शिकायत समय पर आई नहीं।

लेकिन अदालत ने इसे सेवा में स्पष्ट कमी माना। फोरम ने तर्कहीन दलीलों को खारिज करते हुए कहा कि सिर्फ यात्रा करवा देना ही रेलवे की जिम्मेदारी नहीं होती। यात्रा के दौरान सुविधा, सुरक्षा और सम्मान देना भी जरूरी है।

यह भी पढ़ें.. यूट्यूब से सीखा चोरी का तरीका, पार कर दी रेलवे लाइन की केबल

क्या रेलवे अब भी आंख मूंदेगा, या वाकई सुधरेगा?

आख़िरकार जिला उपभोक्ता फोरम का फैसला आया-रेलवे को उमेश पांडेय को ₹40,000 का हर्जाना देना होगा। फोरम के इस फैसले ने गूंज पैदा कर दी-"अगर रेल विभाग सुविधाएं देने में असफल होता है, तो उसे इसकी कीमत चुकानी होगी।"

यह मामला केवल एक यात्री की लड़ाई नहीं थी, यह उन लाखों यात्रियों की तरफ से उठाई गई आवाज़ थी जो रोज़ाना ट्रेनों में सफर करते हैं, और सुविधाओं के नाम पर समझौता करते रहते हैं। अब सवाल यह है-क्या रेल विभाग अब भी आंख मूंदेगा, या वाकई सुधरेगा?

Tags:
  • उपभोक्ता फोरम
  • राजधानी भोपाल
  • जिला उपभोक्ता फोरम का फैसला
  • RAILWAY
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा