अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पीएम मोदी 22 मई को 103 रेलवे स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन

Sandeep Kumar | May 19, 2025, 16:04 IST
Share
pm-modi-inaugurates-103-modern
pm-modi-inaugurates-103-modern

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर में 103 आधुनिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इस योजना का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण कर उन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैस करना है...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। यहां से पीएम अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर में तैयार किए गए 103 आधुनिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इस योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण किया जा रहा है, जिसमें भारतीय संस्कृति, विरासत का समावेश किया गया है। बीकानेर के पास पाकिस्तान सीमा से सटे देशनोक रेलवे स्टेशन से इस मेगा प्रोजेक्ट की शुरुआत होगी, और प्रधानमंत्री मोदी इसी मंच से अन्य 102 स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।

देशनोक रेलवे स्टेशन से शुरुआत

रेल मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी बीकानेर के पास पाकिस्तान सीमा से सटे देशनोक रेलवे स्टेशन से इस मेगा प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे। इसी मंच से वे देशभर के अन्य 102 स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे। इन स्टेशनों में भारतीय संस्कृति, विरासत और आधुनिकता का समावेश किया गया है, जिससे यात्रियों को एक अलग अनुभव मिलेगा।

ये खबर भी पढ़िए... अपने गढ़ में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, छिटक रहे कोर वोटर्स को साधने की कवायद

राज्यवार स्टेशनों की सूची

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विभिन्न राज्यों के प्रमुख रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण किया गया है। इनमें उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जंक्शन, बिजनौर, गोवर्धन, बरेली सिटी, सिद्धार्थनगर, गोला गोकर्णनाथ, करछना, ईदगाह, आगरा जंक्शन

  • गुजरात के देरोल, सिहोर जंक्शन, सामाखियाली जंक्शन, पालिताना, मोरबी, डाकोर, हापा, मीठापुर
  • छत्तीसगढ़ के भिलाई, भानुप्रतापपुर, अंबिकापुर; बिहार के पीरपैंती, थावे जंक्शन
  • झारखंड के राजमहल, गोविंदपुर रोड; कर्नाटक के बगलकोट, धारवाड
  • केरल के वडकरा, चिराईनिकिल
  • तमिलनाडु के समलपट्टी, चिदंबरम, श्रीरंगम, वृद्धाचलम जंक्शन
  • तेलंगाना के बेगमपेट, करीमनगर, वारंगल
  • मध्य प्रदेश के सिवनी, ओरछा, नर्मदापुरम
  • महाराष्ट्र के इतवारी, चिंचपोकली, परेल, अमगांव, धुले, माटुंगा
  • राजस्थान के देशनोक, बूंदी, मांडलगढ़, गोगामेड़ी
  • पश्चिम बंगाल के पानागढ़, जॉयचंडी पहाड़
  • आंध्र प्रदेश के सुलुरपेटा; असम के हरबरगांव
  • पुडुचेरी का माहे
  • हरियाणा के मंडी, डबवाली
  • हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ, पपरोला स्टेशन शामिल हैं।
ये खबर भी पढ़िए... दो लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार, दो IED बरामद

स्टेशनों में आधुनिक सुविधाओं का समावेश

इन स्टेशनों में यात्रियों के लिए बेहतर वेटिंग एरिया, हाईटेक टिकट काउंटर, कैफेटेरिया, एस्केलेटर, लिफ्ट, जैसी तमाम सुविधाएं दी जाएगी। साथ ही इनका डिजाइन स्थानीय कला, इतिहास और संस्कृति को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे यात्रियों को एक सांस्कृतिक अनुभव भी मिलेगा।

ये खबर भी पढ़िए... सगाई में क्यों है पन्ना की अंगूठी पहनने की परंपरा, जानें इसकी धार्मिक पहलू

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में जिन ACP कार्तिकेय को गैर–जिम्मेदाराना रवैये के कारण हटाया, उन्हीं के कार्यालय को मिला ISO सर्टिफिकेट

अमृत भारत स्टेशन योजना का मकसद

अमृत भारत स्टेशन योजना का मकसद रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण कर उन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैस करना है। इस योजना के तहत देशभर के 1,300 से अधिक रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण किया जा रहा है, जिसमें लगभग 24,700 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। इन स्टेशनों को इस तरह से विकसित किया जा रहा है कि वे सिर्फ एक यात्रा का ठिकाना न बनकर अपने-अपने इलाके की संस्कृति, वास्तुकला और परंपरा को दर्शाते हुए यात्रियों को एक अलग अनुभव दे सकें।



Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • मध्य प्रदेश
  • अमृत भारत स्टेशन योजना
  • उत्तर प्रदेश
  • बीकानेर
  • रेल मंत्रालय
MP में ओबीसी आरक्षण पर कानूनी और सियासी लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, तो कांग्रेस ने दिल्ली में बुलाई बैठक

By Ramanand Tiwari

MP में ओबीसी आरक्षण पर कानूनी और सियासी लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, तो कांग्रेस ने दिल्ली में बुलाई बैठक
चक्रवात अर्नब का खतरा: रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में स्कूल बंद, 29 अक्टूबर को छुट्टी

By VINAY VERMA

चक्रवात अर्नब का खतरा: रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में स्कूल बंद, 29 अक्टूबर को छुट्टी
RSS के चरैवेति-एकत्रीकरण में 1 लाख स्वयंसेवक, पदाधिकारी बोले - कुछ शक्तियां विचारों को बदलने की कोशिश कर रही

By Sanjay Gupta

RSS के चरैवेति-एकत्रीकरण में 1 लाख स्वयंसेवक, पदाधिकारी बोले - कुछ शक्तियां विचारों को बदलने की कोशिश कर रही
राजस्थान वन विभाग को 31 अक्टूबर तक मिलेगा नया मुखिया या चलेगा अतिरिक्त प्रभार? चयन समिति की दूसरी बैठक में भी फैसला नहीं

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान वन विभाग को 31 अक्टूबर तक मिलेगा नया मुखिया या चलेगा अतिरिक्त प्रभार? चयन समिति की दूसरी बैठक में भी फैसला नहीं
Rajasthan TopNews: पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के मतदान संपन्न, बांसवाड़ा में सर्वाधिक 76 प्रतिशत

By Jageshwar Prasad

Rajasthan TopNews: पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के मतदान संपन्न, बांसवाड़ा में सर्वाधिक 76 प्रतिशत
छत्तीसगढ़ में अगले साल कम मिलेंगी छुट्टियां! सरकारी कैलेंडर जारी, होली-दिवाली कब पड़ेगी?

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में अगले साल कम मिलेंगी छुट्टियां! सरकारी कैलेंडर जारी, होली-दिवाली कब पड़ेगी?
आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर से परीक्षा; 34 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत

By VINAY VERMA

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर से परीक्षा; 34 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत