खुशखबरी : रेलवे ने अपने हेल्थ केयर पॉलिसी में किया बड़ा बदलाव, कर्मचारियों को एम्स में मिलेगा मुफ्त इलाज
Sandeep Kumar | Sept 04, 2024, 18:29 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-04T173545.098
रेलवे बोर्ड ने हेल्थ केयर पॉलिसी ( health care policy ) में बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव से रेलवे के करीब 27 लाख से अधिक कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। इसमें एम्स में मुफ्त इलाज की सुविधा होगी।
भारतीय रेलवे बोर्ड ( Indian Railway Board ) ने हेल्थ केयर पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव के तहत रेलवे अब अपने कर्मचारी, उनके आश्रितों और पेशनर्स यूनिक मेडिकल आइडेंटिफिकेशन ( Patients Unique Medical Identification ) कार्ड जारी करेगा। यह कार्ड केवल 100 रुपए में बनवाया जा सकता है। इस कार्ड की सहायता से बिना किसी रेफरल के रेलवे के चिह्नित किए गए अस्पतालों और देश के सभी एम्स ( AIIMS ) में मुफ्त इलाज करवाया जा सकेगा। बताया जा रहा है कि इस बदलाव से रेलवे के करीब 12 लाख से ज्यादा कर्मचारी, 15 लाख से अधिक पेंशनर्स और 10 लाख आश्रितों को फायदा मिलेगा। यह आदेश रेलवे बोर्ड ( Railway Board ) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, ट्रांसफॉर्मेशन ( Executive Director ) प्रणव कुमार मलिक ने जारी किया है, और ये आदेश तुरंत लागू भी हो गया है।
रेलवे अपने सभी कर्मचारियों के इलाज के लिए अस्पतालों और जांच सेंटर की लिस्ट जारी करेगा। विशेष परिस्थितियों में ही किसी खास अस्पताल के लिए रेफरल जारी किया जाएगा, लेकिन रेफरल 30 दिनों के लिए ही मान्य होगा। UMID कार्ड, हेल्थ मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम ( HMIS) के माध्यम से डिजी लॉकर (digi locker ) में रखा जाएगा। यह कर्मचारियों-पेंशनर्स की प्रोफाइल पर भी उपलब्ध होगा। रेलवे के सभी अस्पतालों, पैनल में शामिल निजी अस्पतालों, डायग्नोस्टिक सेंटर्स में आपातकालीन या सामान्य इलाज के लिए भी इस कार्ड का उपयोग हो सकेगा।
ये खबर भी पढ़िए...जबलपुर के आयुध निर्माणी खमरिया में डेटोनेटर में ब्लास्ट, एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
रेलवे बोर्ड की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, पेंशनर्स या उनके आश्रितों ( Pensioners their dependents ) को ( UMID ) कार्ड जारी नहीं होने की स्थिति में भी इलाज से इनकार नहीं किया जाएगा। भले ही कार्ड तुरंत ना मिला हो, लेकिन कर्मचारी की दी हुई जानकारी के आधार पर उसका UMID नंबर पहले ही बना दिया जाएगा। जिससे वे सुविधा का लाभ उठा सकें।
अस्पतालों और जांच सेंटर की लिस्ट जारी
ये खबर भी पढ़िए...जबलपुर के आयुध निर्माणी खमरिया में डेटोनेटर में ब्लास्ट, एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
करना होगा तुरंत इलाज
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sandeep mishr
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari