बदलेगा किताबों में अकबर का चैप्टर, राजस्थान के शिक्षा मंत्री बोले- अकबर महान नहीं, आक्रांता और बलात्कारी था

Pratibha Rana | Feb 26, 2024, 10:47 IST
Share
पूबपव
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा- अकबर महान नहीं था। उसे महान कहना मूर्खता है। अकबर आक्रांता और बलात्कारी था। वह मीना बाजार लगाकर सुंदर लड़कियों को अपने साथ ले जाता था। उसके बाद उन लड़कियों के साथ रेप करता था।

JAIPUR. राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ( Madan Dilawar ) ने स्कूली सिलेबस में अकबर को महान बताने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने अकबर को आक्रांता और बलात्कारी बताते हुए सिलेबस में संशोधन की बात कही है। उन्होंने कहा ( Madan Dilawar comment ) कि अकबर सुंदर लड़कियों से रेप करता था। इसके अलावा दिलावर ने स्कूलों में रोजाना 10 मिनट सूर्य नमस्कार करवाने का भी आवाहन किया है।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर सांसद टिकट के लिए कांग्रेस में शेखावत का नाम दिल्ली से आया, लेकिन वह चुनाव लड़ने के मूड़ में नहीं

ये खबर भी पढ़िए...पटवारी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने से क्यों कतरा रही है सरकार? उधर विरोध में आज शाम कैंडल मार्च, 28 को भोपाल चलो आंदोलन

अकबर सुंदर लड़कियों से रेप करता था

दरअसल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ( Madan Dilawar ) 25 फरवरी को आसोतरा ब्रह्माधाम (बालोतरा) पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि स्कूलों में सूर्य नमस्कार की शुरुआत हो गई है। दिलावर ने सिलेबस को संशोधित करने की बात कही। मुगल बादशाह अकबर को लेकर किए गए सवाल पर दिलावर ने कहा-अकबर महान नहीं था। उसे महान कहना मूर्खता है। अकबर आक्रांता और बलात्कारी था। वह मीना बाजार लगाकर सुंदर लड़कियों को अपने साथ ले जाता था। उसके बाद उन लड़कियों के साथ रेप करता था।

ये खबर भी पढ़िए...Indore कलेक्टर भड़के, दिए सैलरी काटने के आदेश

ये खबर भी पढ़िए...नीतीश भारद्वाज Vs IAS स्मिता विवाद, एक्टर बोले- 1 करोड़ से ज्यादा खर्च

स्कूलों में हर दिन होगा सूर्य नमस्कार

शिक्षा मंत्री ने मदन दिलावर ने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्रार्थना के बाद हर दिन सूर्य नमस्कार होगा। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने सभी स्कूलों के अध्यापकों और स्टाफ से हर दिन बच्चों को सूर्य नमस्कार करवाने का आवाहन किया है। उन्होंने शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर कहा कि अभी परीक्षा चल रही है इसलिए शिक्षा विभाग में टीचर के ट्रांसफर करना ठीक नहीं है।

Tags:
  • Akbar
  • Education Minister Madan Dilawar
  • शिक्षा मंत्री मदन दिलावर
  • Madan Dilawar comment
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग