अचानक बंद हो गए 2 लाख 29 हजार मोबाइल, लाखों सिम कार्ड भी बंद, क्यों हुई यह कार्रवाई
Vikram Jain | Sept 10, 2024, 18:02 IST
Rajasthan Police Operation Antivirus Campaign
राजस्थान पुलिस ने साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। साइबर क्राइम के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए 2 लाख से ज्यादा सिम और आईएमईआई नंबर ब्लॉक करवाए हैं।
JAIPUR. राजस्थान में 2 लाख 29 हजार मोबाइल अब बेकार हो गए हैं। ये मोबाइल नंबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई के बाद बंद हुए है। राजस्थान में बढ़ते साइबर अपराध (Cyber crimes) और ऑनलाइन ठगी के मामले में लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पूरे प्रदेश में ‘ऑपरेशन एंटीवायरस’ अभियान चलाते हुए 2 लाख 36 हजार संदिग्ध सिम कार्ड बंद करवा दिए हैं। साथ ही 2 लाख 29 हजार से ज्यादा IMEI नंबर भी ब्लॉक किए गए हैं। साथ ही गुम हुए मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को वापस किए जा रहे हैं।
दरअसल, राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) ने साइबर अपराधों बढ़ते ग्राफ पर गंभीरता जताते हुए ‘ऑपरेशन एंटीवायरस’ (operation antivirus) की शुरु किया है। इसी के तहत राजस्थान भर में 2 लाख 36 हजार सिम और 2 लाख 29 हजार IMEI नंबर ब्लॉक कराए गए हैं। इन सभी मोबाइल नंबरों से ऑनलाइन धोखाधड़ी (online fraud) किए जाने का शक था।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
पुलिस ने भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिकेशन से संपर्क कर ऐसे नंबर और मोबाइल सेट्स को ब्लॉक करवाया है, जिसके जरिए ऑनलाइन अपराध किए जाने का शक था। साथ ही पुलिस ने पास जुलाई और अगस्त में मोबाइल चोरी होने और गुम होने की बड़ी संख्या में शिकायत आई थीं, उसमें से पुलिस ने 5 हजार नंबर ट्रेस कर मोबाइल वापस मालिक को लौटाए गए है।
ये खबर भी पढ़ें... कानपुर के बाद अब अजमेर में ट्रेन को डिरेल करने की साजिश, रेलवे ट्रैक पर रखे गए थे भारी भरकम सीमेंट ब्लॉक
राजस्थान पुलिस के साइबर अपराध विभाग के महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए राजस्थान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ऑपरेशन एंटी वायरस अभियान के दौरान भारत सरकार और दूरसंचार विभाग के साथ समन्वय करते हुए संदिग्ध सिम और IMEI नंबर ब्लॉक किए हैं। इस ऑपरेशन के बाद साइबर अपराधों में भारी कमी आई है। करीब 5-6 महीने देश के साइबर क्राइम का 18 फीसदी प्रतिशत में हो रहा था जो मात्र 5 प्रतिशत तक रह गया हैं।
साइबर क्राइम डीजीपी ने बताया कि पुलिस के ऑपरेशन एंटी वायरस का पॉजिटिव असर देखने को मिल रहा है। ऐसी सिम जिस पर संदिग्ध होने का शक होता है या फिर जिससे साइबर अपराध किए जाने की जानकारी मिलती है, इस तरह दो लाख से ज्यादा सिम कार्ड्स को ब्लॉक करवाया गया है।
पुलिस ने चलाया ऑपरेशन एंटीवायरस
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
ऑनलाइन अपराध के शक में कार्रवाई
ये खबर भी पढ़ें... कानपुर के बाद अब अजमेर में ट्रेन को डिरेल करने की साजिश, रेलवे ट्रैक पर रखे गए थे भारी भरकम सीमेंट ब्लॉक
साइबर अपराधों में आई भारी कमी
साइबर क्राइम डीजीपी ने बताया कि पुलिस के ऑपरेशन एंटी वायरस का पॉजिटिव असर देखने को मिल रहा है। ऐसी सिम जिस पर संदिग्ध होने का शक होता है या फिर जिससे साइबर अपराध किए जाने की जानकारी मिलती है, इस तरह दो लाख से ज्यादा सिम कार्ड्स को ब्लॉक करवाया गया है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman