राज्यसभा में VP धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज, क्या रहीं वजह

Jitendra Shrivastava | Dec 19, 2024, 18:49 IST
Share
 Dhankhar no-confidence motion rejected
Dhankhar no-confidence motion rejected Photograph: (thesootr)

देश-दुनिया। राज्यसभा में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव खारिज कर दिया गया है। इससे विपक्षी सांसदों के लिए बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है...

संसद के शीतकालीन सत्र में देश के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्ष द्वारा पेश किया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज कर दिया गया है। इससे इंडिया गठबंधन के सांसदों के लिए बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार इसे उपसभापति द्वारा तकनीकी आधार पर खारिज किया गया है। सभापति के खिलाफ विपक्षी सांसदों द्वारा पेश अविश्वास प्रस्ताव पर उपसभापति हरिवंश ने फैसला सुनाया है। उपसभापति ने अविश्वास प्रस्ताव खारिज करते हुए कह दिया कि ये प्रस्ताव दूसरे सबसे बड़े संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ केवल नेरेटिव बनाने के लिए लाया गया था।

अविश्वास प्रस्ताव खारिज करने की ये वजह

उपराष्ट्रपति धनखड़ के खिलाफ आए इस प्रस्ताव को खारिज होने की वजह भी बताई। इसमें कहा गया कि अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस कम से कम 14 दिन पहले लाया जाना चाहिए था, जबकि ऐसा नहीं हुआ। इसलिए नियमों का पालन न होने के चलते इसे खारिज किया गया।

पिछले हफ्ते क्या हुआ था?

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को पद से हटाने के प्रस्ताव संबंधी मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में आरोप प्रत्यारोप का खूब खेल चला। इस दौरान हंगामे के चलते कई बार सदन की कार्यवाही स्थगित की गई। वहीं स्थगन के पहले धनखड़ ने विपक्ष पर उनके खिलाफ दिन-रात नकारात्मक अभियान चलाने का आरोप लगाया था। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने सभापति को लेकर पक्षपाती तक कह दिया था।

धनखड़ ने बोला था विपक्ष का हमला

उपसभापति धनखड़ ने कहा था कि वे किसान के बेटे हैं और कमजोर नहीं पड़ने वाले हैं। इसको लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उपसभापति के बीच काफी बहस भी हुई थी। जगदीप धनखड़ ने यह भी कहा था कि मैं व्यक्तिगत रूप से दुखी हूं कि मुख्य विपक्षी दल ने इसे सभापति के खिलाफ अभियान के रूप में पेश किया है। विपक्ष ने मेरे खिलाफ प्रस्ताव लाने का अधिकार है। उन्होंने यह भी कहा था कि विपक्ष संवैधानिक प्रावधानों से भटक रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कांग्रेस
  • जगदीप धनखड़
  • राज्यसभा
  • अविश्वास प्रस्ताव
  • सभापति
  • विपक्ष
  • खारिज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा