केंद्र सरकार के ऑफिसों में 22 जनवरी को रहेगा हाफ डे, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान ने भी लिया छुट्टी को लेकर बड़ा फैसला
Pratibha Rana | Jan 19, 2024, 09:51 IST
केंद्र सरकार के ऑफिसों में 22 जनवरी को रहेगा हाफ डे, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान ने भी लिया छुट्टी को लेकर बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 22 जनवरी को राम मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मध्य प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में आधे दिन का अवकाश घोषित किया है।
मनीष गोधा, JAIPUR. अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव (Ayodhya Ram Temple) के अवसर पर केंद्र सरकार की ओर से आधे दिन का अवकाश घोषित किए जाने के बाद राजस्थान सरकार ने भी सभी सरकारी कार्यालय स्कूल (Ram Mandir Inauguration States Holiday List) और कॉलेज में 22 जनवरी को दोपहर 2:00 बजे तक अवकाश घोषित किया है। राज्य सरकार की ओर से इस बारे में आदेश जारी कर दिए गए हैं। हालांकि गुरुवार शाम पार्टी के विधायकों की बैठक में विधायकों ने पूरे दिन के अवकाश की मांग भी की है, लेकिन बताया जा रहा है कि सरकार आधे दिन का अवकाश ही रखेगी।
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे तक पूरा हो जाएगा। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने सोमवार 22 जनवरी को फर्स्ट हाफ में यानी दोपहर 2:00 बजे तक के लिए अवकाश घोषित किया है। राजस्थान सरकार ने भी शुक्रवार देर रात दोपहर 2 बजे तक का अवकाश घोषित कर दिया है। हालांकि जब दिन में कैबिनेट की मीटिंग के बाद ब्रीफिंग करने वाले मंत्रियों से इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि अवकाश के बारे में कैबिनेट की बैठक में कुछ चर्चा नहीं हुई है और सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा। उसे समय तक केंद्र सरकार के आदेश सामने नहीं आए थे। केंद्र सरकार की ओर से आदेश जारी होने के बाद ही राजस्थान सरकार ने भी आदेश जारी किया है।
मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने 22 जनवरी को राम मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मध्य प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में आधे दिन का ऐलान किया है। अवकाश दोपहर ढाई बजे तक रहेगा। इसके अलावा उस दिन प्रदेश में ड्राई डे रहेगा।
अयोध्या में भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की वजह से छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। उस दिन प्रदेश में ड्राई डे रहेगा। इस दिन पूरे छत्तीसगढ़ में शराब बेचने पर प्रतिबंध है।
राजस्थान में आधे दिन का अवकाश
मध्य प्रदेश में रहेगा हाफ डे
छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari