राम मंदिर के प्रसाद की तैयारी, बन रहे 1.11 लाख लड्डू, राम मंदिर भूमि पूजन

The Sootr | Nov 02, 2023, 24:00 IST
Share
राम मंदिर के प्रसाद की तैयारी, बन रहे 1.11 लाख लड्डू, राम मंदिर भूमि पूजन
राम मंदिर के प्रसाद की तैयारी, बन रहे 1.11 लाख लड्डू, राम मंदिर भूमि पूजन

राम मंदिर भूमि पूजन की तैयारी जोरो-शोरो पर है, इसी बीच मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के प्रसाद की तैयारी भी शुरू हो चुकी है।

AYODHYA. अयोध्या में भगवान राम का दिव्य और भव्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए बनकर तैयार है। बतां दें कि श्री राम ट्रस्ट के मुताबिक, 22 जनवरी 2024 को प्रभु राम अपने भव्य महल में विराजमान होंगे। राम मंदिर भूमि पूजन की तैयारी जोरो-शोरो पर है, इसी बीच मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के प्रसाद की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। इसके लिए विशेष कारीगरों के माध्यम से एक लाख ग्यारह हजार देशी घी का लड्डू तैयार किया जा रहा है।

62 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य- विहिप

विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल का कहना है कि राम मंदिर के निर्माण के समय लोगों से अंशदान लेने के लिए 44 दिन का एक कार्यक्रम चलाया गया था। विहिप इस कार्यक्रम में देश के 13 लाख गांवों के 62 करोड़ लोगों तक पहुंचने में सफल रहा था। इसके अलावा राम मंदिर के लिए चले आंदोलन से लेकर इतिहास के अलग-अलग कालखंड में अन्य अनेक लाखों लोगों ने मंदिर निर्माण में अपनी भूमिका निभाई थी। उनका प्रयास है कि राम मंदिर उदघाटन में इन सबकी सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

स्थानीय मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता दें

बता दें कि अक्षत कलश कार्यक्रम में शामिल विहिप कार्यकर्ताओं के पास उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र भी होंगे। इसे क्षेत्र के गणमान्य लोगों को देकर उद्घाटन कार्यक्रम में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। चूंकि, उद्घाटन के दिन अयोध्या में भारी संख्या में लोगों के पहुंचने का अनुमान है, राम मंदिर ट्रस्ट और विहिप ने लोगों से अपील की है कि वे अयोध्या पहुंचने की बजाय अपने स्थानीय मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में ही सहभागिता करें।

स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा ये दिन

जब रामलला भव्य महल में विराजमान होंगे, तो वो दिन इतिहास के पन्नों पर स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। हर राम भक्त के मन में यह लालसा होगी कि राम मंदिर में किस तरह से रामलला विराजेंगे। भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के बाद उनकी मूर्ति की फोटो ली जाएगी और उस फोटो को राम मंदिर के प्रसाद के साथ पूरे देश के 10 करोड़ राम भक्तों में वितरित किया जाएगा।

Tags:
  • Ayodhya Ram Temple
  • अयोध्या राम मंदिर
  • Ram temple bhoomi pujan
  • preparation of prasad of Ram temple
  • 1.11 lakh laddus being made
  • inauguration of Ram temple on 22 January
  • राम मंदिर भूमि पूजन
  • राम मंदिर के प्रसाद की तैयारी
  • बन रहे 1.11 लाख लड्डू
  • 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा