लोकसभा चुनाव में राम मंदिर बीजेपी के लिए गेम चेंजर साबित होगा? इस बार राम के सहारे क्या होगी नैया पार

Jitendra Shrivastava | Jan 23, 2024, 16:47 IST
Share
लोकसभा चुनाव में राम मंदिर बीजेपी के लिए गेम चेंजर साबित होगा? इस बार राम के सहारे क्या होगी नैया पार
लोकसभा चुनाव में राम मंदिर बीजेपी के लिए गेम चेंजर साबित होगा? इस बार राम के सहारे क्या होगी नैया पार

राम के सहारे बीजेपी की नाव दो बार डूब चुकी है। इसके बाद भी मोदी की अगुवाई में राम मंदिर के सहारे 400 प्लस की रणनीति बनाई है।

मारुतराज, BHOPAL. अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष इसे बीजेपी-आरएसएस का राजनीतिक कार्यक्रम बता रहा है। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी सहित पूरा एनडीए इसे हिंदु बहुसंख्यक की भावनाओं से जोड़ रहा है। उनकी प्रतिष्ठा का विषय बता रहा है। राजनीति के जानकार भी मान रहे हैं कि इस बार राम मंदिर बीजेपी के लिए गेम चेंजर साबित होगा। हालांकि, पिछला रिकॉर्ड बताता है कि राम के सहारे चुनाव में गई बीजेपी की नाव दो बार डूब चुकी है। इसके बाद भी इस बार फिर बीजेपी ने मोदी की अगुवाई में राम मंदिर के सहारे 400 प्लस की रणनीति बनाई है। इसको लेकर चुनावी जानकारों की अलग-अलग राय है।

WhatsApp Image 2024-01-23 at 4.23.28 PM.jpeg
WhatsApp Image 2024-01-23 at 4.23.28 PM.jpeg

2024 में रामजी बीजेपी को पार लगाएंगे

एमपी के वरिष्ठ पत्रकार नितिन शर्मा का कहना है कि 90 के दशक में बीजेपी को राम मंदिर के मुद्दे पर उतनी सफलता नहीं मिल सकी, ये बात सही है। उस समय बीजेपी या कहें संघ ने हिंदुत्व को फ्रंट में लाने की शुरूआत ही की थी, जिसके परिणाम तत्काल आने लगेंगे, ऐसी उम्मीद नहीं करनी चाहिए थी। हालांकि, जो चुनाव परिणाम आए उसके लिए उस समय की लीडरशिप को भी देखना होगा। आज नरेंद्र मोदी और अमित शाह की बीजेपी है। यह एग्रेसिव तरीके से हिंदुत्व को लेकर चल रही है। इसके लिए उन्हें सोशल मीडिया का भी फायदा मिल रहा है। 2024 के चुनाव में रामजी बीजेपी की नाव को पार लगाएंगे, इसमें कोई शक नहीं है।

विपक्ष को अपना नेटवर्क खड़ा करना होगा

एमपी के वरिष्ठ पत्रकार राकेश मालवीय की राय जुदा है। उनका मानना है कि कांग्रेस या कहें की विपक्षी गठबंधन को एक रणनीति पर काम करना होगा। विपक्ष अपना जनसंपर्क नेटवर्क बनाने में सफल हो जाता है तो बहुत हद तक उसे सफलता मिल सकती है। मालवीय का कहना है कि मोदी सरकार को 35 फीसदी वोट मिले थे पिछली बार और विपक्ष के वोट का प्रतिशत करीब करीब 65 था। ऐसे में यह कह सकते हैं कि उत्तर भारत को छोड़कर देश का एक बड़ा हिस्सा और वोट है, जो मोदी के साथ नहीं है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि विपक्ष किस तरह अपनी बात लोगों तक पहुंचाता है और उसे वोट में बदलता है।

Tags:
  • Ram Temple
  • राम मंदिर
  • BJP
  • बीजेपी
  • game changer issue
  • the boat will sail with the help of Ram
  • गेम चेंजर मुद्दा
  • राम के सहारे होगी नैया पार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा