राम मंदिर में भक्तों को नहीं लगेगा चंदन, चरणामृत देने पर भी पाबंदी, ट्रस्ट ने लिया फैसला

Shreya Nakade | Jun 22, 2024, 14:19 IST
Share
राम मंदिर में तिलक चंदन लगाना मना
राम मंदिर में तिलक चंदन लगाना मना

राम मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर में पुजारियों को भक्तों के माथे पर तिलक लगाने से मना कर दिया है। चरणामृत देने और दक्षिणा लेने पर भी रोक लगा दी गई है।

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ( ayodhya ram mandir ) में एक बड़ा बदलाव हुआ है। यहां पर अब पुजारियों से चंदन लगवाने और चरणामृत लेने पर प्रतिबंध लग गया है। इसके अलावा अब भक्तगण राम मंदिर में पुजारियों को दक्षिणा भी नहीं दे पाएंगे।

ट्रस्ट ने पुजारियों को दिए निर्देश

राम मंदिर के पुजारियों के अनुसार उन्हें मंदिर में भक्तों को चंदन लगाने और चरणामृत देने से मना किया गया है। मंदिर ट्रस्ट ने ये निर्देश दिए हैं। इसके अलावा पुजारियों और पंडितों को भक्तों से दक्षिणा लेने से भी मना किया है। भक्त जो भी दक्षिणा देना चाहते हैं वो सीधे दान पेटी में जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए...

त्योहारों का महीना आषाढ़ 23 जून से शुरू, जगन्नाथ रथ यात्रा के साथ कई व्रत, देखिए लिस्ट

दान पेटी में ही डलवाएं दक्षिणा

राम मंदिर में मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्रदास ने बताया कि ट्रस्ट की तरफ से भक्तों से दक्षिणा लेने से साफ मना किया गया है। चंदन लगाना चाहे तो लगा सकते हैं। इसके बाद अगर भक्त दक्षिणा दे तो इसे लेने से मना किया गया है। मुख्य अर्चक का कहना है कि ट्रस्ट के निर्णय का पुजारियों द्वारा पालन किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...

कैसे बने आदर्श बहू...ये विश्वविद्यालय शुरू करने जा रहा तीन माह का डिप्लोमा कोर्स

ट्रस्ट का सामूहिक निर्णय

दूसरी ओर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया की यह एक सामूहिक निर्णय है। ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने मिलकर यह नियम तय करने का फैसला लिया है। राम मंदिर में चंदन लगाना प्रतिबंधित

ये खबर भी पढ़िए...

ये क्राइम करने वाले अपराधी सजा के रूप में सिर्फ 'समाज सेवा' कर भी हो सकते हैं बरी, पढ़ें 1 जुलाई से क्या-क्या बदल जाएगा

Tags:
  • Ayodhya Ram Mandir
  • चंदन लगवाने और चरणामृत लेने पर प्रतिबंध
  • राम मंदिर में पुजारियों को दक्षिणा
  • राम मंदिर में चंदन लगाना प्रतिबंधित
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच