राम रहीम जेल से रिहा, 10वीं बार मिली फरलो, इस बार 21 दिन की राहत

हरियाणा सरकार ने राम रहीम की 21 दिन की फरलो शर्त पर मंजूर कर ली है। इस शर्त के अनुरूप उसे उत्तरप्रदेश के बागपत के बरनावा आश्रम में ही रहना होगा।

Advertisment
author-image
Deeksha Nandini Mehra
New Update
राम रहीम जेल से रिहा
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Ram Rahim Released From Jail  : साध्वियों से यौन शोषण और हत्या के मामले में जेल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को कोर्ट से 21 दिन की फरलो मिल गई है। जेल प्रशासन ने मंगलवार सुबह राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल (Sunaria Jail) से रिहा किया है।  रिहाई मिलने के बाद राम रहीम उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुआ है। हरियाणा सरकार ने फरलो मंजूर करने के लिए शर्त रखी थी। इस शर्त के अनुरूप उसे उत्तरप्रदेश के बागपत के बरनावा आश्रम (Baghpat Barnawa Ashram) में ही रहना होगा।

कड़ी सुरक्षा में यूपी रवाना 

पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट (Punjab Haryana High Court)  में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रिहा (Ram Rahim Released ) करने के लिए हरियाणा सरकार को सोच समझकर विचार करने को कहा था। हरियाणा सरकार (Haryana government) ने राम रहीम को फरलो देने का फैसला लिया था। सुबह 6.30 बजे उसे रिहा कर दिया है। इसके बाद वह कड़ी सुरक्षा के बीच वह उत्तरप्रदेश के लिए रवाना हो गया।

शिरोमणि गुरुद्वारा ने जताई थी आपत्ति 

जून में फरलो के लिए गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) ने हाई कोर्ट का रूख किया था। राम रहीम की याचिका का विरोध शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने किया था। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने राम रहीम को बार - बार फरलो देने पर आपत्ति जताई थी। हालांकि हाई कोर्ट ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की सभी दलीलों को खारिज कर दिया था।

हाई कोर्ट का कहना था कि, पेरोल या फरलो देने के मामले में फैसला राज्य सरकार द्वारा लिया जाता है। राज्य सरकार ही राम रहीम की फरलो या पेरोल पर निर्णय लेने के लिए सक्षम है।

कब-कब मिली गुरमीत राम रहीम को पैरोल 

  • 24 अक्टूबर 2020 - पहली बार 1 दिन की पैरोल दी गई थी, जब राम रहीम को अपनी बीमार मां से मिलने की अनुमति दी गई थी।
  • 21 मई 2021 - दूसरी बार भी 1 दिन की पैरोल दी गई, जब मां की तबीयत खराब थी।
  • 7 फरवरी 2022 - 21 दिनों की पैरोल मिली।
  • जून 2022 - एक महीने की पैरोल दी गई।
  • अक्टूबर 2022 - 40 दिनों की पैरोल प्राप्त की।
  • 21 जनवरी 2023 - 40 दिनों की पैरोल दी गई।
  • 20 जुलाई 2023 - 30 दिनों की पैरोल दी गई।
  • नवंबर 2023 - 21 दिनों की पैरोल मिली।
  • 19 जनवरी 2024 - 50 दिनों की पैरोल, जो बाद में 10 दिन और बढ़ाई गई। 
  • अब 12 अगस्त 2024 को 21 दिन की फरलो मिली।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Punjab Haryana High Court पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट Ram Rahim Released From Jail राम रहीम जेल से रिहा हरियाणा सरकार