राम मंदिर में राजपूतों ने मांगा प्रतिनिधित्व, कहा- हम राम के वंशज, हमें ही क्यों दूर किया ?

Pratibha Rana | Jan 08, 2024, 24:00 IST
Share
राम मंदिर में राजपूतों ने मांगा प्रतिनिधित्व, कहा- हम राम के वंशज, हमें ही क्यों दूर किया ?
राम मंदिर में राजपूतों ने मांगा प्रतिनिधित्व, कहा- हम राम के वंशज, हमें ही क्यों दूर किया ?

अयोध्या राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हो रहा है। राम मंदिर के उद्घाटन और प्राण-प्रतिष्ठा (Ayodhya Pran Pratistha) समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

BHOPAL. अयोध्या राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हो रहा है। राम मंदिर के उद्घाटन और प्राण-प्रतिष्ठा (Ayodhya Pran Pratistha) समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। राम भक्तों में मंदिर को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। अब राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर BJP का मेगा प्लैन तैयार है। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें सर्कुलेट हो रही है। साथ ही कई तरह के सार्वजनिक और राजनीतिक विवाद भी सामने आ रहे है।

X पर क्षत्रिय_विहीन_राम_मंदिर कर रहा ट्रेंड

राम मंदिर की तारीख पास आते ही कई विवाद सामने आ रहे है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ट्वीट जमकर ट्रेंड कर रहा है और ये ट्वीट #क्षत्रिय_विहीन_राम_मंदिर है। X पर क्षत्रिय समाज के लोग इस तरह से ट्रेंड करवा रहे है कि राम क्षत्रिय थे, हम भी क्षत्रिय है। इसलिए हम उनके वंशज है और हमें रिप्रजेंटेशन चाहिए। हम राम के वंशज है तो हमें ही इससे दूर क्यों किया गया।

घेरे में राजकुमारी दीया कुमारी

इस विवाद के बीच बीजेपी सांसद दिया कुमारी को भी घेरा जा रहा है। दरअसल कुछ समय पहले राजकुमारी दीया कुमारी ने दावा किया था कि दुनियाभर में भगवान श्रीराम के वंशज हैं। इसमें मैं और मेरा परिवार भी शामिल हैं, हम भगवान श्रीराम के पुत्र कुश के वंशज हैं। दीया का कहना था कि उनके पास एक पत्रावली है। इसमें भगवान श्रीराम के वंश के सभी पूर्वजों का नाम क्रमवार दर्ज हैं। साथ ही उनके पास 9 दस्तावेज, 2 नक्शे रखे हैं, जिससे ये साबित होता है कि अयोध्या के जयसिंहपुरा और राम जन्मस्थान सवाई जयसिंह द्वितीय के अधीन ही थे। 1776 के एक हुक्म में लिखा था कि जयसिंहपुरा की भूमि कच्छवाहा के अधिकार में हैं। भगवान श्री राम के कुशवाहा वंश के 63वें वंशज थे। इसी तरह पूर्व राजकुमारी दीयाकुमारी भगवान श्री राम की 310वीं पीढ़ी है। इसी कारण दीया को भी घेरा जा रहा है। क्षत्रिय समाज के लोगों का कहना है कि आप खुद को राम का वंशज बताती रही हो, तो अब आप चुप क्यों है, रिप्रजेंटेशन क्यों नहीं मांग रही हो।

खड़गे का पीएम मोदी पर निशाना

पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए खड़गे ने कहा कि मणिपुर में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, लेकिन प्रधानमंत्री वहां नहीं गए। वे राम मंदिर साइट या बीच पर जाते हैं और फोटो सेशन कराते हैं। वे मुंबई या केरल जाते हैं, हर जगह जाते हैं, आप उनकी फोटो हर जगह देख सकते हैं। वे इस तरह फोटो खिंचवाते हैं, जैसे भगवान दर्शन दे रहे हों, लेकिन ये महापुरुष मणिपुर क्यों नहीं जाता? प्रेस कॉन्फ्रेंस में खड़गे ने ये भी कहा कि बीजेपी तो वैसे हमेशा ही दलित आदिवासियों की खूब बात करती है, तो जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खुद आदिवासी है, तो वह खुद उनसे लाकोपर्ण क्यों नहीं करवाती।

Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज
  • राम मंदिर अयोध्या
  • राम मंदिर प्राठ प्रतिष्ठा
  • Ram Temple Ayodhya
  • Deputy Chief Minister Diya Kumari
  • Diya Kumari claim
  • Diya said we Ram descendants
  • who are Ram descendants
  • उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी
  • दीया कुमारी का दावा
  • दीया बोलीं हम राम के वंसज
  • कौन है राम के वंशज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा