रामोजी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन रामोजी राव का निधन, हैदराबाद के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Sandeep Kumar | Jun 08, 2024, 07:45 IST
Share
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-08T090106.727.jpg
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-08T090106.727.jpg

हैदराबाद में रामोजी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन रामोजी राव का निधन का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उनकी तबियत पिछले कई दिनों से खराब चल रही थी, जिसके चलते उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था...

आठ जून 2024 की तड़के सुबह बेहद दुखभरी खबर मिली। रामोजी ग्रुप ( Ramoji Group ) के फाउंडर रामोजी राव ( Ramoji Rao ) का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उनकी तबियत पिछले कई दिनों से खराब चल रही थी, उन्होंने शनिवार यानी आज सुबह 4:50 बजे दम तोड़ दिया। वह 87 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि रामोजी राव की तबीयत खराब होने पर उन्हें 5 जून को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। निधन से कुछ दिन पहले से ही श्री राव स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं से जूझ रहे थे। रिपोर्टों के अनुसार रामोजी राव के पार्थिव शरीर को रामोजी फिल्म सिटी स्थित उनके आवास पर ले जाने की तैयारी चल रही है। जहां परिवार के सदस्य, मित्र और शुभचिंतक दिवंगत आत्मा को अंतिम श्रद्धांजलि देंगे।

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने जताया दुख

रावजी के निधन पर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने शोक जताते हुए कहा कि रावजी राव के निधन से दुखी हूं। तेलुगू मीडिया और पत्रकारिता में उनका योगदान बेहद सराहनीय रहा है।

16 नवंबर 1936 को हुआ था रामोजी राव का जन्म

रामोजी राव का पूरा नाम चेरूकुरी रामोजी राव था। उनका जन्म 16 नवंबर 1936 को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में स्थित पेदापरुपुदी में हुआ था। उन्हें देश में बिजनेस, मीडिया और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए जाना जाता है। उन्होंने रामोजी ग्रुप की नींव रखी, जिसमें फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी के अलावा ईटीवी नेटवर्क, डॉल्फिन होटल्स, मार्गदर्शी चिटफंड और ईनाडू तेलुगु अखबार भी आता है। 2016 में उन्हें शिक्षा, पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

1996 में बसाई थी रामोजी फिल्म सिटी, दुनियाभर में है नाम

दक्षिण भारत के मशहूर फिल्म निर्माता और पद्मविभूषित रामोजी राव ने इस फिल्म सिटी को 1996 में बसाया था। फिल्म निर्माण से जुड़ी मुश्किलों को देखते हुए उन्होंने ऐसी फिल्म सिटी की कल्पना की थी, जिसमें ऐसा कहा जाता है कि फिल्म मेकर यहां सिर्फ स्क्रिप्ट लेकर आते और बनी हुई फिल्म लेकर वापस जाते हैं। यहां हर साल करीब 200 फिल्मों की शूटिंग होती है। अब तक यहां करीब 2000 फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।

रामोजी फिल्म सिटी कई फिल्मों की हो चुकी हैं शूटिंग

इसमें हिंदी, भोजपुरी, तेलगू, तमिल, कन्नड़, मल्यालम, बंगाली, उड़िया और अन्य भाषाओं की फिल्में शामिल हैं। हिंदी फिल्मों में यहां कृष-3, जय हो, रोबोट, किस्मत कनेक्शन, सरकार राज, गोलमाल, हिम्मतवाला, चेन्नई एक्सप्रेस और दिलवाले आदि शामिल हैं। बाहुबली फिल्म के दोनों हिस्सों की शूटिंग यहीं पूरी हुई थी।

Tags:
  • Ramoji Rao
  • Ramoji Group
  • फाउंडर रामोजी राव
  • रामोजी ग्रुप
  • रामोजी राव का निधन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा