महादेव गेमिंग ऐप का ऑनर रवि उप्पल दुबई में अरेस्ट, सौरव चंद्राकर की लोकेशन भी पुलिस को मिली
Pratibha Rana | Dec 13, 2023, 24:00 IST
महादेव गेमिंग ऐप का ऑनर रवि उप्पल दुबई में अरेस्ट, सौरव चंद्राकर की लोकेशन भी पुलिस को मिली
महादेव बेटिंग ऐप केस में इसके सह संस्थापक रवि उप्पल को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से गिरफ्तार कर लिया गया है।
BHOPAL. ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप महादेव के मामले में भारत को एक बड़ी कामयाबी मिली है। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के दो मुख्य मालिकों में से एक रवि उप्पल को दुबई में हिरासत में ले लिया गया है। दूसरे आरोपी सौरभ चंद्राकर की तलाश जारी है।
दरअसल रवि के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। रवि के अलावा दो अन्य लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब पुलिस दूसरे आरोपी सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। सौरभ महादेव ऐप का दूसरा प्रमोटर है।
जानकारी के अनुसार सौरव की लोकेशन भी पुलिस ने ट्रेस कर ली है। भारतीय एजेंसियां दुबई में एक्टिव हैं। माना जा रहा है कि सौरभ की भी गिरफ्तारी जल्दी हो सकती है। वहीं प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी अब रवि उप्पल को भारत लाने के लिए दुबई के अधिकारियों के संपर्क में हैं। भारत में बैन होने की वजह से रवि और सौरभ दुबई में इस ऐप को चलाते है।
सौरभ छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। वह रायपुर में रहकर जूस सेंटर चलाता था। इसके बाद वह सट्टेबाजी में शामिल हुआ। दावा किया जाता है कि सौरव और रवि के पास 6000 करोड़ से ज्यादा है।
महादेव बुक ऐप सट्टेबाजी के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है। महादेव ऑनलाइन बुक पोकर, कार्ड गेम, चांस गेम, क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल ,समेत कई अन्य पर सट्टेबाजी जैसे लाइव गेम में सट्टेबाजी के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म देता है। हालांकि इसे भारत में पूरी तरह से बैन कर दिया गया है।
बता दें, सौरभ चंद्राकर और रवि ने एक बयान में महादेव ऐप और सट्टेबाजी घोटाले में शामिल होने से साफ इनकार किया है। उन्होंने इसकी जिम्मेदारी शुभम सोनी पर डाल दी। दुबई में बैठे प्रमोटर्स पर 60 से ज्यादा अवैध ऑनलाइन बेटिंग ऐप के जरिए घोटाले को अंजाम देने का आरोप है। ईडी ने दावा किया कि ये तकरीबन 6 हजार करोड़ का घोटाला है। इस मामले में ईडी ने 14 लोगों को आरोपी बनाया है। इस लिस्ट में रवि, सौरभ चंद्राकर, अनिल दम्मानी, नीरज आहूजा, विकास छाबडि़या,पवन नत्थानी, चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, सुनिल दम्मानी, विशाल आहूजा, सृजन एसोसिएट के संचालक पूनाराम वर्मा, शिवकुमार वर्मा और यशोदा वर्मा के नाम शामिल है।
दुबई में पकड़ा गया महादेव ऐप का मालिक
सौरव की लोकेशन भी ट्रेस
पहले ये काम करते थे सौरभ और रवि
भारत में बैन है महादेव ऐप
ईडी ने 14 लोगों को बनाया है आरोपी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari