आरबीआई ने एक्सिस, आईसीआईसीआई समेत 5 बैंकों पर लगाया 2.52 करोड़ रुपये का जुर्माना, जानिए वजह

Abhilasha Saksena Chakraborty | May 03, 2025, 18:32 IST
Share
RBI imposes penalty on 5 banks
RBI imposes penalty on 5 banks

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने एक्सिस बैंक (Axis Bank), ICICI, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत 5 बैंकों पर नियमों के उल्लंघन को लेकर 2.52 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया।

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक,आईडीबीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, और बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर कुल 2.52 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई बैंकों द्वारा रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर की गई है।

एक्सिस बैंक पर 29.60 लाख का जुर्माना

एक्सिस बैंक (Axis Bank) पर आरबीआई ने 29.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
वजह: आंतरिक खातों के अनधिकृत संचालन और आरबीआई द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन।
जुर्माने का कारण: ऑफिस अकाउंट का अनधिकृत उपयोग और नियामक दिशानिर्देशों का उल्लंघन

आईसीआईसीआई बैंक पर लगा सबसे बड़ा जुर्माना

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) पर सबसे ज्यादा ₹97.80 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
वजह: केवाईसी (KYC) नियमों का उल्लंघन
साइबर सुरक्षा ढांचा (Cyber Security Framework) का पालन न करना
क्रेडिट और डेबिट कार्ड से जुड़ी दिशानिर्देशों की अनदेखी ये भी पढ़ें... भारत का पहला AI डेटा सेंटर नवा रायपुर में, सीएम साय ने किया शिलान्यास

संगीत प्रेमी हैं आईएएस मृणाल मीणा, पहले ही प्रयास में देश में पाई थी 174वीं रैंक

बैंक ऑफ बड़ौदा

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) पर ₹61.40 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
कारण: ग्राहक सेवा और वित्तीय सेवाओं के नियामक दिशा-निर्देशों का उल्लंघन।

आईडीबीआई बैंक

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) पर ₹31.80 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
वजह:किसान क्रेडिट कार्ड योजना (Kisan Credit Card Scheme) में ब्याज सहायता से जुड़े निर्देशों का पालन नहीं किया गया ये भी पढ़ें... रुक गए तबादले! मंत्रियों की इस डिमांड से अटकी है एमपी की ट्रांसफर पॉलिसी UNICEF Internship 2025 : ग्रेजुएट्स के लिए शानदार मौका, हर महीने मंथली स्टाइपेंड के साथ

बैंक ऑफ महाराष्ट्र

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) पर भी ₹31.80 लाख का जुर्माना लगा है।
कारण: केवाईसी दिशानिर्देशों (KYC Guidelines) का उल्लंघन। इन बैंकों पर जुर्माना लगाने के पहले RBI ने इन्हें दिशा-निर्देश भी जारी किए थे, लेकिन इसके बाद भी इन बैंकों की कार्यप्रणाली में कोई बदलाव नहीं आया। thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • RBI
  • भारतीय रिजर्व बैंक
  • बैंक ऑफ बड़ौदा
  • KYC
  • जुर्माना
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र
  • ICICI Bank
  • एक्सिस बैंक
भोपाल मास्टर प्लान-2047 पर 16 नवंबर से सुनवाई, सड़क और कारोबार से जुड़ी 13 हजार आपत्तियों पर होगा फैसला

By Amresh Kushwaha

भोपाल मास्टर प्लान-2047 पर 16 नवंबर से सुनवाई, सड़क और कारोबार से जुड़ी 13 हजार आपत्तियों पर होगा फैसला
MP में सरकारी फाइलों को लेकर सख्ती, बिना जांच और बड़े अधिकारियों की मंजूरी के GAD नहीं भेज सकेंगे प्रस्ताव

By Ramanand Tiwari

MP में सरकारी फाइलों को लेकर सख्ती, बिना जांच और बड़े अधिकारियों की मंजूरी के GAD नहीं भेज सकेंगे प्रस्ताव
छत्तीसगढ़ में RTE की फीस बढ़ाने की तैयारी, सरकार ने बनाई 7 सदस्यीय कमेटी, निजी स्कूलों के खर्च का होगा आकलन

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में RTE की फीस बढ़ाने की तैयारी, सरकार ने बनाई 7 सदस्यीय कमेटी, निजी स्कूलों के खर्च का होगा आकलन
महाकाल मंदिर में सबसे पहले मनेगी दीपावली, चारों आरतियों में जलाई जाएगी फुलझड़ी, मंदिर में आतिशबाजी पर रहेगी रोक

By Amresh Kushwaha

महाकाल मंदिर में सबसे पहले मनेगी दीपावली, चारों आरतियों में जलाई जाएगी फुलझड़ी, मंदिर में आतिशबाजी पर रहेगी रोक
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर समर्थन में उतरे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, कही ये बात

By Sandeep Kumar

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर समर्थन में उतरे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, कही ये बात
अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ीं: महू कोर्ट ने चेक बाउंस केस में जारी किया गिरफ्तारी वारंट

By Amresh Kushwaha

अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ीं: महू कोर्ट ने चेक बाउंस केस में जारी किया गिरफ्तारी वारंट
रायपुर में बवाल, 400 से ज्यादा D.Ed कैंडिडेट्स ने घेरा शिक्षा मंत्री का बंगला, पुलिस ने परिजनों संग घसीटकर बस में ठूंसा

By Umeshwari Baghel

रायपुर में बवाल, 400 से ज्यादा D.Ed कैंडिडेट्स ने घेरा शिक्षा मंत्री का बंगला, पुलिस ने परिजनों संग घसीटकर बस में ठूंसा