रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई सीएम, LG से मिलकर किया सरकार बनाने का दावा, कल लेंगी शपथ

Manish Kumar | Feb 19, 2025, 20:11 IST
Share
 new CM Delhi
new CM Delhi

दिल्ली में नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों ने आखिरकार नई 'सरकार' का चुनाव कर ही लिया है। दिल्ली के नए सीएम के नाम ऐलान हो गया है। पार्टी हाईकमान ने रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगा दी है।

दिल्ली में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर फैसला किया गया। रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया सीएम चुना गया है। रेखा गुप्ता ने उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

इससे पहले कई मीडिया संस्थानों ने खबर चलाई थी कि सीएम पद के मजबूत दावेदार माने जा रहे प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम और भाजपा के सीनियर नेता विजेंद्र गुप्ता विधानसभा स्पीकर होंगे। लेकिन, भाजपा ने ऑफिशियली इसकी पुष्टि नहीं की है। विधायकों की बैठक में सिर्फ सीएम पद के लिए ही नाम का ऐलान किया गया।

CM पद के लिए चुने जाने पर रेखा गुप्ता ने पीएम और दिल्ली की जनता को दिया धन्यवाद...

बता दें कि50 साल की रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बनेंगी। बुधवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। वे दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से विधायक चुनी गई हैं।

रेखा ने आम आदमी पार्टी (AAP) की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा से जुड़ी हुई हैं। साथ ही, वे दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।

बता दें कि दिल्ली ही नहीं, पूरे देश की नजरें इस ओर लगी हुई थी कि आखिरकार कौन बनेगा दिल्ली का नया मुख्यमंत्री। नए सीएम का ऐलान नहीं होने तक कई नेताओं की धड़कनें लगातार ऊपर-नीचे होती रहीं, जिनके नाम कई दिनों से मीडिया में तैर रहे थे। इससे पहले भाजपा हाईकमान ने सीएम के चयन को लेकर रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ को पर्यवेक्षक बनाया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में RSS ने रेखा गुप्ता का नाम प्रस्तावित किया था और पार्टी ने उस पर अपनी स्वीकृति दी। रेखा ने अपनी राजनीति की शुरुआत छात्र आंदोलन से की थी और वे दो बार विधायक चुनाव हार चुकी हैं।

सीएम पद के लिए चुने जाने पर रेखा गुप्ता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व सीएम आतिशी, एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव, एमपी के मंत्री राकेश सिंह सहित कई अन्य नेताओं ने बधाई दी।

शपथ ग्रहण

उधर, शपथ ग्रहण को लेकर दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है। शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा जिसमें भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार की सुबह 11 बजे शुरू होगा। दिल्ली के नए मुख्यमंत्री को लेकर चल रही हलचल से जुड़ा हर अपडेट जानिए यहां...

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • नई दिल्ली न्यूज
  • बीजेपी विधायक
  • दिल्ली न्यूज
  • हिंदी न्यूज
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • दिल्ली सीएम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा