Reliance 10 लाख करोड़ टर्न ओवर वाली देश की पहली कंपनी, मुनाफा 2.6 प्रतिशत बढ़ा

Amresh Kushwaha | Apr 23, 2024, 11:48 IST
Share
Amresh Kushwaha
देश की सबसे मूल्यवान कंपनी

मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही रिलायंस ने शेयरधारकों को हर शेयर पर डिविडेंड का तोहफा दिया है।

BHOPAL. देश की सबसे मूल्यवान कंपनी ( RIL ) ने अपनी चौथी तिमाही के नतीजों ( Reliance Q4 Result ) का ऐलान कर दिया है। FY24 की जनवरी-मार्च तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ( RIL ) का नेट प्रॉफिट 18 हजार 9 सौ 51 करोड़ रुपए रहा है, जबकि कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 11 फीसदी उछलकर 2.40 लाख करोड़ रुपए हो गया है। तिमाही नतीजे जारी करने के साथ-साथ रिलायंस की ओर से डिविडेंड ( Reliance Dividend ) का भी ऐलान किया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...हनुमान जयंती आज , इस शुभ मुहूर्त में करें संकट मोचन का पूजन, जानें विधि और उपाय

विश्लेषकों के अनुमान से बेहतर आए कंपनी के नतीजे


रिलायंस द्वारा घोषित किए गए नतीजों के मुताबिक, कंपनी का नेट प्रॉफिट जनवरी-मार्च तिमाही में 18 हजार 9 सौ 51 करोड़ रुपए रहा है। जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 19 हजार 2 सौ 99 करोड़ रुपए था। यानी कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 1.80 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। कंपनी का नेट प्रॉफिट एनालिस्ट्स के पूर्वानुमानों से बेहतर रहा है। बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, विश्लेषकों को उम्मीद थी कि आयल-से-टेलीकॉमी तक का कोराबार करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुनाफे में 5 से 10 फीसदी की गिरावट आ सकती है।

मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी Reliance Industries की ओर से कहा गया कि जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान परिचालन से उसका कंसोडिलेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.3 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 2 लाख 40 हजार 7 सौ 15 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 2 लाख 16 हजार 2 सौ 65 करोड़ रुपए था। इसे लेकर एनालिस्ट्स का अनुमान दोहरे अंकों में वृद्धि का ही था।

ये खबर भी पढ़िए...गौतम अडानी ने मांगी MP में जमीन, अगर बात बन गई तो होगी नौकरियों की बरसात, बिजनेस में आएगा BOOM

Reliance ने देश में रचा इतिहास


Reliance Industries Ltd ने अपनी चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। कम्पनी ने बताया कि वित्त वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 10 लाख करोड़ रुपए का कारोबार किया है। ऐसा करने वाली RIL पहली भारतीय कंपनी बन गई है। समीक्षाधीन वर्ष के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का टर्नओवर 2.6 फीसदी के इजाफे के साथ बढ़कर 10 लाख करोड़ रुपए हो गया, जो 2022 से 23 में 9.74 लाख करोड़ रुपए था। इसके अलावा 31 मार्च को समाप्त फाइनेंशियल ईयर में रिलायंस इंडस्ट्रीज का EBITDA 16.1 फीसदी बढ़कर 1.79 लाख करोड़ रुपए हो गया।

RIL ने 10 रुपए डिविडेंड का किया ऐलान


एशिया के सबसे अमीर इंसान (Asia's Richest Person) मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani ) की कंपनी RIL ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी के चौथी तिमाही के नजीजों का ऐलान करते हुए कहा गया कि शेयरधारकों को हर शेयर पर 10 रुपए का डिविडेंड दिया जाएगा। गौरतलब है कि डिविडेंड तमाम कंपनियों के प्रॉफिट का एक हिस्सा होता है, जिसे वह कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स में बांटती है।

ये खबर भी पढ़िए...कक्षा 5वीं , 8वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आज , द सूत्र पर सबसे पहले देखें परिणाम

डिविडेंड की तारीख को लेकर रिलायंस की ओर से कहा गया कि कंपनी 31 मार्च, 2024 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए अपनी वार्षिक आम बैठक (AGM) आयोजित करेगी। उसके बाद लाभांश की तारीख के बारे में सूचित किया जाएगा।

शेयर में तेजी से मार्केट कैप 20 लाख करोड़ के पार


तिमाही नतीजे जारी होने से पहले कंपनी के शेयरों के कारोबार की बात करें, तो दिनभर Reliance Share ने हरे निशान पर कारोबार किया। हालांकि, इनमें मामूली बढ़त देखने को मिली। Stock Market में कारोबार खत्म होने पर मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2 हजार 9 सौ 60 रुपए 60 पैसे पर बंद हुआ। मार्केट ओपन होने पर सुबह 9.15 बजे पर रिलायंस का स्टॉक 2 हजार 9 सौ 50 रुपए पर ओपन हुआ था। शेयर में तेजी के बीच एक बार फिर से रिलायंस का मार्केट कैपिटलाइजेशन 20 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गया है। 2024 में अब तक स्टॉक 14.32 फीसदी चढ़ा है।

ये खबर भी पढ़िए...धार भोजशाला की मूल संरचना छिपाई गई, ASI के पत्र से खुलासा, HC से सर्वे के लिए और 8 सप्ताह और मांगे

जानें नतीजों पर क्या बोले चेयरमैन मुकेश अंबानी?


Reliance Chairman-MD मुकेश अंबानी ने कहा कि आरआईएल द्वारा की गई पहलों ने भारत की अर्थव्यवस्था ( Indian Economy ) के विभिन्न सेक्टर्स की ग्रोथ में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सभी सेगमेंट्स में मजबूत वित्तीय और परिचालन प्रदर्शन किया है। इससे कंपनी को कई उपलब्धियां हासिल करने में मदद मिली है। इसका उदाहरण है कि Reliance कर-पूर्व मुनाफे में 1 लाख करोड़ रुपए की सीमा पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है।

Tags:
  • Indian Economy
  • Mukesh Ambani
  • मुकेश अंबानी
  • Reliance Industries
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड
  • RIL
  • Reliance Chairman
  • Reliance Share
  • Reliance Q4 Result
  • Reliance Industries Ltd
  • Reliance Dividend
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस

By Sanjay Dhiman

मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल

By Ramanand Tiwari

पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए

By Sanjay Gupta

इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार

By Sanjay Dhiman

mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट

By Sanjay Gupta

IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट