डस्टर के बाद रेनो का ट्रिपल धमाका, लॉन्च होंगी तीन नई दमदार SUV

Anjali Dwivedi | Apr 27, 2026, 13:04 IST
Share
renault upcoming 3 new suvs duster
renault upcoming 3 new suvs duster

रेनो भारत में डस्टर हाइब्रिड, 7-सीटर बोरियल और नई कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रिजर लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी का लक्ष्य भारतीय मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में अपनी पकड़ को और भी मजबूत बनाना है।

News In Short

  • रेनो डस्टर हाइब्रिड की 2026 की सभी यूनिट्स बुक हो चुकी हैं; 40% शहरी ग्राहक इसे चुन रहे हैं।
  • डस्टर हाइब्रिड शहर में ड्राइविंग के दौरान 80% समय इलेक्ट्रिक मोड पर चलने में सक्षम होगी।
  • रेनो बोरियल 7-सीटर होगी और इसमें 1.3 लीटर का दमदार टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा।
  • बोरियल के इस साल के अंत तक और ब्रिजर के अगले साल तक आने की संभावना है।
  • कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रिजर के लिए नया 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और सीएनजी विकल्प तैयार किया जा रहा है।

News In Detail

फ्रेंच कार निर्माता कंपनी रेनो भारतीय बाजार में अपनी जड़ें मजबूत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। हाल ही में डस्टर की लॉन्चिंग के बाद कंपनी ने अपनी भविष्य की योजनाओं से पर्दा उठा दिया है। कंपनी का लक्ष्य मिड-साइज एसयूवी (Mid-size SUV) सेगमेंट में अपनी मौजूदगी को और भी दमदार बनाना है।

भारत में SUV की बढ़ती दीवानगी को देखते हुए रेनो अब ट्रिपल धमाका करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपने पोर्टफोलियो को विस्तार देते हुए तीन नई SUV बाजार में उतारने वाली है। आइए जानते हैं क्या है रेनो (Renault) का मेगा प्लान।

Renault Motors starts the testing of their third generation Duster SUV |  Renault Duster: नए अवतार में वापस आ रही है रेनॉल्ट डस्टर, कंपनी ने शुरू की  टेस्टिंग
Renault Motors starts the testing of their third generation Duster SUV | Renault Duster: नए अवतार में वापस आ रही है रेनॉल्ट डस्टर, कंपनी ने शुरू की टेस्टिंग

शहर में 80% ईवी मोड पर चलेगी कार

रेनो की पहली बड़ी योजना डस्टर हाइब्रिड को लेकर है। डस्टर का स्टैंडर्ड मॉडल तो आ चुका है, लेकिन अब सभी की निगाहें इसके हाइब्रिड वर्जन पर हैं। दिलचस्प बात यह है कि 2026 के लिए इस कार की सभी यूनिट्स पहले ही बुक हो चुकी हैं। आंकड़ों के मुताबिक, मेट्रो शहरों के 40% खरीदारों ने हाइब्रिड मॉडल को प्राथमिकता दी है।

इस कार में 1.8 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन मिलेगा। इसका स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम इतना पावरफुल है कि शहर में ड्राइविंग के दौरान 80% समय यह कार इलेक्ट्रिक मोड (इलेक्ट्रिक एसयूवी) पर चल सकती है। वर्तमान में Electric SUVकी कीमतों का आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।

Renault Duster 3rd Gen Launch: Hybrid Engine, 31 Safety Features; Starts  ₹10.29 Lakh
Renault Duster 3rd Gen Launch: Hybrid Engine, 31 Safety Features; Starts ₹10.29 Lakh

रेनो बोरियल: 7-सीटर अवतार में आएगी

रेनो के पिटारे से निकलने वाली दूसरी बड़ी गाड़ी बोरियल है। यह एसयूवी डस्टर के प्लेटफॉर्म पर ही आधारित होगी, लेकिन यह साइज में बड़ी और 7-सीटर अवतार में आएगी। इसका व्हीलबेस अधिक होगा, जिससे कार के अंदर थ्री-रो सेटअप के लिए पर्याप्त जगह मिलेगी।

इंजन की बात करें तो बोरियल में 1.3 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। खास बात यह है कि इसमें डस्टर वाला 1.0 लीटर इंजन नहीं मिलेगा। कंपनी इस साल के अंत तक इसे लॉन्च कर सकती है। जबकि इसका हाइब्रिड वर्जन 6 महीने बाद यानी 2027 की शुरुआत में आने की उम्मीद है।

The third generation of Renault Duster SUV is spotted during the testing in  Europe | Renault Duster: टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई थर्ड जेनरेशन रेनो डस्टर,  ADAS से हो सकती है लैस
The third generation of Renault Duster SUV is spotted during the testing in Europe | Renault Duster: टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई थर्ड जेनरेशन रेनो डस्टर, ADAS से हो सकती है लैस

नई कॉम्पैक्ट SUV से मचेगी खलबली

तीसरे धमाके के रूप में रेनो एक कॉम्पैक्ट SUV पर काम कर रही है, जिसका नाम ब्रिजर (Renault Bridger) हो सकता है। कंपनी ने हाल ही में इसका कॉन्सेप्ट पेश किया था। इसे अगले साल यानी 2027 तक लॉन्च किया जा सकता है।

ब्रिजर के लिए कंपनी विशेष रूप से 1.2 लीटर का MPFI टर्बो पेट्रोल इंजन विकसित कर रही है। मिड-साइज और बड़ी एसयूवी के साथ-साथ कंपनी एसयूवी कार को CNG ऑप्शन में भी हाइब्रिड मोड पर पेश कर सकती है। जो इसे बजट और माइलेज के शौकीनों के लिए बेहतरीन ऑप्शन बनाएगा।

ये खबरें भी पढ़िए...

दफ्तर में महिला सहकर्मी को घूरने वाले आरोपी को क्लीन चिट, बॉम्बे हाईकोर्ट रद्द की FIR

बॉम्बे हाईकोर्ट ने बॉडीबिल्डिंग को खेल कोटे में शामिल करने दिया आदेश

500 जानवरों की जान बचाने वाली उस जांबाज की कहानी, जिसने ठुकरा दी लाखों की रिश्वत

देश दुनिया न्यूज: मिष्टी, कोको और कॉटन पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला बनेगा नजीर

Tags:
  • Electric SUV
  • इलेक्ट्रिक एसयूवी
  • हाइब्रिड मोड
  • एसयूवी कार
  • देश दुनिया न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा