UP उपचुनाव : 7 सीटों पर लहराया भगवा, सीसामऊ और करहल में सपा की जीत
Vikram Jain | Nov 23, 2024, 23:12 IST
yogi adityanath
उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट आ गए हैं। मुस्लिमों के गढ़ कुंदरकी में बीजेपी की सबसे बड़ी जीत हुई है। वहीं कटेहरी में सपा सांसद लालजी वर्मा की पत्नी शोभावती वर्मा हार गई हैं।
उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। उपचुनाव में बीजेपी गठबंधन ने 9 में से 7 सीटों पर जीत का परचम लहराया। दो सीट सीसामऊ और करहल पर समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की। इस उपचुनाव में सपा की 2 सीटों पर बीजेपी का कब्जा हो गया है। बीजेपी ने कुंदरकी, गाजियाबाद, मझवां, कटेहरी, फूलपुर और खैर में बड़ी जीत दर्ज है। मीरापुर सीट पर RLD ने जीत हासिल की। नतीजों के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न का माहौल है। यूपी समेत अन्य राज्यों में बीजेपी की जीत के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी और बीजेपी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।
यूपी में 9 सीटों पर हुए उपचुनाव में सबसे बड़ा उलटफेर मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट देखने को मिला। यहां बीजेपी ने रिकार्ड वोटों से जीत दर्ज की है। 60 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता वाली इस सीट पर समाजवादी पार्टी हार गई। बीजेपी के प्रत्याशी रामवीर सिंह ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मो. रिजवान को 1 लाख 44 हजार 791 वोटों से हराया। कुंदरकी में अब तक हुए चुनाव में वोटों के अंतर से यह सबसे बड़ी जीत है। रामवीर सिंह को मिले वोट भी अब तक के प्रत्याशियों को मिले वोटों में सबसे ज्यादा हैं। रामवीर सिंह को 1 लाख 70 वोट 371 मत मिले। सपा को 25 हजार 580 वोट मिले है। इस सीट पर रामवीर सिंह और मो. रिजवान तीसरी बार आमने-सामने थे।
अंबेडकरनगर के कटेहरी से बीजेपी के धर्मराज निषाद की जीत गए हैं। समाजवादी पार्टी से सांसद लालजी वर्मा पत्नी शोभावती वर्मा को जिता नहीं पाए। बीजेपी प्रत्याशी धर्मराज निषाद ने सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा को 34 हजार वोटों से हराया है। विधानसभा चुनाव 2022 में कटेहरी से सपा के टिकट पर जीतकर लालजी वर्मा विधायक बने थे। इसके बाद समाजवादी पार्टी से अंबेडकरनगर सांसद चुन लिए गए। सांसद बनने के बाद लालजी वर्मा ने विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद खाली हुई कटेहरी सीट पर उपचुनाव कराया गया।
करहल विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के भतीजे तेजप्रताप यादव की जीत हुई है। तेज प्रताप ने बीजेपी के अनुजेश यादव को 14 हजार 725 वोटों से हराया। सबसे रोचक बात यह कि इस सीट पर भतीजे और फूफा के बीच मुकाबला था। जिसे भतीजे ने जीत लिया। अनुजेश प्रताप ने सपा को कड़ी टक्कर दी लेकिन वे सफल नहीं हो गए उन्हें 89 हजार 579 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी ने लगातार पांचवीं बार करहल सीट पर जीत दर्ज की है।
सीसामऊ से समाजवादी पार्टी की नसीम सोलंकी पारिवारिक विरासत बचाने में कामयाब रहीं। उन्होंने बीजेपी के सुरेश अवस्थी को 8 हजार 564 वोटों से हराया। इरफान सोलंकी को जेल होने के बाद समाजवादी पार्टी ने उनकी पत्नी नसीम सोलंकी को सीसामऊ सीट से टिकट दिया। विधानसभा चुनाव 2022 में इरफान सोलंकी ने 12 हजार 226 वोटों से जीत दर्ज की थी।
गाजियाबाद शहर सीट पर बीजेपी के संजीव शर्मा ने भारी मतों से जीत दर्ज की हैं। संजीव शर्मा ने 69 हजार 676 वोटों से सपा प्रत्याशी सिंह राज जाटव को हराया। संजीव शर्मा को 96 हजार 850 वोट मिले हैं। जबकि सपा से राज जाटव को 27 हजार 174 वोट मिले हैं। वहीं बसपा के परमानंद गर्ग को 10 हजार 729 मिले हैं।
31 साल बाद कुंदरकी में बीजेपी की बड़ी जीत
कटेहरी में सांसद लालजी वर्मा की पत्नी की हार
करहल से अखिलेश के भतीजे तेजप्रताप की जीत
सीसामऊ में बीजेपी की हार
बीजेपी के संजीव शर्मा की भारी मतों से जीत
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari