लॉरेंस का एनकाउंटर करने वाले पुलिस अफसर को 1.11 करोड़ देगी करणी सेना
Dolly patil | Oct 22, 2024, 10:49 IST
करणी सेना
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत ने लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी के लिए 1 करोड़ 11 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में बिश्नोई का नाम सामने आया था।
क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि जो पुलिसकर्मी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करेगा, उसे करणी सेना की ओर से 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपए का इनाम दिया जाएगा।शेखावत ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई ने हमारे अमूल्य रत्न और राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करवाई थी। उन्होंने कहा कि देश को भयमुक्त बनाने के लिए यह कदम जरूरी है।
5 दिसंबर 2023 को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की उनके घर पर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ बताया गया था। हत्या के बाद, 5 जून 2024 को इस मामले में विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई और उसके करीबी सहयोगी गोल्डी बरार का नाम शामिल किया गया।
सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, मांगी गई 5 करोड़ की फिरौती
आरोप पत्र में गोल्डी बरार और रोहित गोदारा को इस हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड बताया गया है। रोहित गोदारा लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी माना जाता है और उसने हत्या की योजना में मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वीरेन्द्र चारण सहित कई अन्य सहयोगियों पर भी इस साजिश में शामिल होने का आरोप है।
हाल ही में मुंबई के बांद्रा इलाके में विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर उनके पिता बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उन्हें 21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
लॉरेंस बिश्नोई का करीबी गैंगस्टर आया रायपुर, इन पर की थी फायरिंग
राज शेखावत ने अपने मध्य गुजरात दौरे के दौरान क्षत्रिय महासम्मेलन में केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्यों लॉरेंस बिश्नोई जैसे अपराधियों को पनाह दी जा रही है और उसे हाई सिक्योरिटी साबरमती जेल में रखा जा रहा है, जबकि उसने सलमान खान सहित कई लोगों को धमकियां दी हैं।
जो पुलिसकर्मी आंतकवादी लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करेगा उस पुलिसकर्मी को @RRKarniSena की तरफ से 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपए नगद इनाम दिया जाएगा@IAMRAJSHEKHAWAT pic.twitter.com/QnTEwGAi9j
— Karni Sena (@RRKarniSena) October 21, 2024
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या
सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, मांगी गई 5 करोड़ की फिरौती
हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड
बाबा सिद्दीकी की हत्या में भी लॉरेंस बिश्नोई का नाम
लॉरेंस बिश्नोई का करीबी गैंगस्टर आया रायपुर, इन पर की थी फायरिंग
केंद्र सरकार पर शेखावत का सवाल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हाथ-पैर हिल रहे हों, फिर भी चाहिए 16-18 साल की सुंदर महिला, बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य ने कसा तंज
By Sandeep Kumar
वेतन, बोनस और भुगतान के नियम बदले: अब हर कर्मचारी को मिलेगी वेतन पर्ची; शादी के बाद नॉमिनी भी बदलना होगा
By VINAY VERMA
गैर-RAS अफसरों के IAS चयन पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को 15 दिन में फैसला लेने के निर्देश
By Mukesh Sharma
महादेव सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर को 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड, 4 नवंबर तक रायपुर की CBI कोर्ट में करना होगा पेश
By VINAY VERMA
ड्यूटी पर निकले, मौत मिली! MP में अफसरों का हत्यारा माफिया! कितने मामलों में हुई सजा?
By Atul Dwivedi
2027 तक के लिए प्रशासनिक आदेश: जनगणना के बीच अफसर-कर्मचारियों के ट्रांसफर पर GAD ने लगाई रोक, बदल पाएंगे तैनाती
By VINAY VERMA
बिना कोचिंग के पहले ही प्रयास में पाई AIR 138, IAS रविंद्र कुमार मेघवाल की कहानी
By Jageshwar Prasad