मोहन भागवत ने वामपंथी विचारधारा पर कसा तंज, बोले- स्कूलों में छोटे बच्चों से निजी अंगों के नाम पूछे जा रहे, समाज पर बुरा असर

The Sootr | Sept 18, 2023, 24:00 IST
Share
मोहन भागवत ने वामपंथी विचारधारा पर कसा तंज, बोले- स्कूलों में छोटे बच्चों से निजी अंगों के नाम पूछे जा रहे, समाज पर बुरा असर
मोहन भागवत ने वामपंथी विचारधारा पर कसा तंज, बोले- स्कूलों में छोटे बच्चों से निजी अंगों के नाम पूछे जा रहे, समाज पर बुरा असर

RSS प्रमुख मोहन भागवत अपने बयानों के वजह से चर्चा में बने रहते हैं। एक बार फिर वह चर्चा का विषय बन गए हैं, जब उन्होंने कहा कि स्कूलों में छोटे बच्चों से उनके निजी अंगों के नाम पूछना वामपंथी ईकोसिस्टम का हमला है

PUNE. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत अपने बयानों के वजह से चर्चा में बने रहते हैं। एक बार फिर वह चर्चा का विषय बन गए हैं, जब उन्होंने कहा कि स्कूलों में छोटे बच्चों से उनके निजी अंगों के नाम पूछना वामपंथी ईकोसिस्टम का हमला है। उन्होंने कहा ऐसे वामपंथी विचारधारा वाले लोग खुद को साइंटिस्ट समझते हैं।

मराठी किताब के लॉन्च में बोले भागवत

बता दें कि पुणे में रविवार को एक मराठी किताब ‘जगाला पोखरणारी डावी वालवी’ को लॉन्च करने का प्रोगाम आयोजित किया गया। इस दौरान भागवत ने वामपंथी विचारधारा वाले लोगों पर तंज कसा। उन्होंने अपना एक किस्सा बताते हुए कहा कि वह गुजरात के एक स्कूल में गए थे। वहां एक शख्स ने उन्हें किंडरगार्टन स्कूल में लगा एक निर्देश दिखाया। उसमें शिक्षकों को पता लगाने को कहा गया था कि क्या केजी-2 के बच्चों को अपने प्राइवेट पार्ट्स के नाम पता हैं। भागवत ने कहा कि वामपंथी लोगों ने दुनिया में सांस्कृतिक मार्क्सवाद शुरू कर दिया है। ऐसे लोग हमारी संस्कृति पर हमला बोल रहे हैं। इसका असर समाज से लेकर घर-परिवारों के सदस्यों पर भी पड़ रहा है।

सनातन पर बोले प्रमुख आरएएस

भागवत ने तमिलनाडू के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे डीमएके नेता उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को लेकर बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सनातन को उसकी सही जगह पर फिर से लाने करने के लिए राक्षसों के साथ लड़ाई चल रही है। आरएसएस प्रमुख ने जी20 के सफल आयोजन पर केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि भारत तेजी तरक्की कर रहा है।

भागवत जा रहे लखनऊ दौरे पर

मोहन भागवत 22 से 24 सिंतबंर तक लखनऊ दौरे पर रहने वाले हैं। इस दौरान वह संघ के शताब्दी वर्ष को लेकर अवध प्रांत के पदाधिकारी और प्रचारकों की बैठक करेंगे।

Tags:
  • RSS Chief Mohan Bhagwat
  • RSS प्रमुख मोहन भागवत
  • Rashtriya Swayamsevak Sangh chief Mohan Bhagwat
  • Mohan Bhagwat's attack on leftist ideology
  • Bhagwat spoke at the launch of Marathi book
  • राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत
  • मोहन भागवत का वामपंथी विचारधारा पर वार
  • मराठी किताब के लॉन्च में बोले भागवत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा