चुनाव में सीधे नहीं लगता RSS, बीजेपी के चुनाव परिणाम पर बोले संघ के राष्ट्रीय प्रचारक

Shreya Nakade | Jul 15, 2024, 10:37 IST
Share
संघ प्रमुख  प्रचारक
संघ प्रमुख प्रचारक

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रचारक ने कहा कि संघ सीधे तौर पर चुनाव का कार्य नहीं करता। इसका उद्देश्य जनजागरुकता लाना है...

लोकसभा चुनाव 2024 ( Lok Sabha Election 2024 ) में भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) को 240 सीटें मिलने और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ( JP Nadda ) के संघ को लेकर दिए बयान पर पहली बार RSS से प्रतिक्रिया आई है। संघ के राष्ट्रीय प्रचारक सुनील आंबेकर ( Sunil Ambekar ) ने कहा है कि जनता ने अपना फैसला दिया है जिसे स्वीकारना चाहिए।

चुनाव में सीधे काम नहीं करती RSS

संघ के मुख्य प्रचारक का कहना है कि संघ सीधे चुनाव के कार्य में नहीं लगता। वह लोक जागरण का काम करता है। इस बार भी आरएसएस ने वही किया।

आंबेकर ने कहा- लोकतंत्र में जनता सबसे ऊपर होती है। सभी राजनीतिक दल चुनाव में अपनी बात लोगों के पास ले जाते हैं और लोग उन बातों के आधार पर अपने निर्णय देते हैं। जनता ने अपना फैसला दिया है, सबको उसका सम्मान करना चाहिए।

ये खबर भी पढ़िए...

RSS meeting : रांची में आज से आरएसएस की तीन दिवसीय बैठक, 3 राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर संघ ले सकता ये फैस

आपातकाल को बताया गलत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रांत प्रचारक बैठक झारखंड के रांची में हुई। यहां मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए राष्ट्रीय प्रचारक सुनील आम्बेकर ने कहा- आपातकाल जो था ,जो 1975 में लगाया गया, वह निश्चित रूप से गलत था और लोकतंत्र में उन्हें लगता है कि हम लोग एक स्वाधीनता की, स्वतंत्रता की बात करते हैं, तो ऐसी बातें नहीं होनी चाहिए। संघ ने समय पर इमरजेंसी के बारे में अपना विरोध भी दर्शाया है और संघ ने संघर्ष भी किया था। कई कार्यकर्ता जेल में गए थे। बहुत सारे कार्यकर्ताओं को प्रताड़ना झेलनी पड़ी। बहुत सारा संघर्ष हुआ और पुनः देश में लोकतंत्र की स्थापना हुई।

ये खबर भी पढ़िए...

संघ का नया प्लान : दलित-पिछड़ा और रोजगार पर फोकस करेगी RSS

जेपी नड्डा का बयान

लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संघ की स्थिति पर सवाल किए जाने पर जवाब दिया था। उन्होंने कहा था- पहले हमें (भाजपा को) आरएसएस की जरूरत थी, लेकिन आज भाजपा सक्षम है। आज पार्टी अपने आप को चला रही है। यह बयान नड्डा ने एक टीवी चैनल के इंटरव्यू में दिया था।

रांची में 3 दिवसीय बैठक

झारखंड की राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांत प्रचारकों की तीन दिवसीय वार्षिक बैठक हुई। इस बैठक में RSS के सरसंघचालक मोहन भागवत, सरकार्यवाहक दतात्रेय होसबोले सहित संघ के तमाम बड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संघ के राष्ट्रीय प्रचारक

मोहन भागवत ने दी थी नसीहत

लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बीजेपी को कई नसीहतें दी थी। उन्होंने मणिपुर हिंसा पर कहा था कि यह कर्तव्य है कि इस हिंसा को अब रोका जाए। इसके अलावा भागवत ने कहा था- "जो मर्यादा का पालन करते हुए काम करता है. गर्व करता है लेकिन अहंकार नहीं करता, वही सही अर्थों में सेवक कहलाने का अधिकारी है।"

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मोहन भागवत
  • RSS
  • जेपी नड्डा
  • संघ
  • राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ
  • सुनील अम्बेकर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज