पीपीएफ पर बदले नियम, अब सेवानिवृत्ति के तीन महीने बाद तक खुलवा सकेंगे खाता, निकासी पर ब्याज में बदलाव

Chandresh Sharma | Nov 11, 2023, 24:00 IST
Share
पीपीएफ पर बदले नियम, अब सेवानिवृत्ति के तीन महीने बाद तक खुलवा सकेंगे खाता, निकासी पर ब्याज में बदलाव
पीपीएफ पर बदले नियम, अब सेवानिवृत्ति के तीन महीने बाद तक खुलवा सकेंगे खाता, निकासी पर ब्याज में बदलाव

मोदी सरकार ने सेवानिवृत्ति के बाद बचत योजनाओं के खाते खुलवाने के नियमों में अहम बदलाव किए हैं। अब कर्मचारी सेवानिवृत्ति के बाद 3 महीने तक पब्लिक प्रोविडेंट फंड और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के खाते खुलवा सकता है।

NEW DELHI. केंद्र की मोदी सरकार ने सेवानिवृत्ति के बाद छोटी बचत योजनाओं के खाते खुलवाने से जुड़े नियमों में अहम बदलाव किए हैं। इसके तहत अब कोई भी कर्मचारी सेवानिवृत्ति के बाद तीन महीने तक पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के खाते खुलवा सकता है। अभी तक ऐसे खाते सेवानिवृत्ति के बाद एक महीने तक ही खुलवाए जा सकते थे। सरकार की इस पहल से लाखों लोगों को लाभ होगा।

जारी की अधिसूचना, जानें क्या हैं नए नियम

शुक्रवार (9 नवंबर) को जारी सरकार की अधिसूचना के अनुसार, कोई व्यक्ति सेवानिवृत्ति लाभ प्राप्त होने की तारीख से तीन महीने के भीतर वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के तहत खाता खुलवा सकता है। हालांकि, इसके लिए सेवानिवृत्ति लाभों के वितरण की तारीख का प्रमाण देना होगा। ऐसे खाते में जमा राशि पर मैच्योरिटी की तारीख या विस्तारित मैच्योरिटी की तारीख पर योजना पर लागू दर पर ब्याज मिलेगा।

पीपीएफ में निकासी के नियम में बदलाव

सरकार ने पीपीएफ में परिपक्वता से पहले निकासी के नियम भी बदल दिए हैं। इसके अनुसार, पांच वर्ष की अवधि वाले खाते से चार वर्ष बाद निकासी करने पर डाक घर बचत खाते पर लागू ब्याज मिलेगा। अभी ऐसी निकासी पर पीपीएफ में तीन वर्ष की अवधि के लिए लागू ब्याज मिलता है।

Tags:
  • Public Provident Fund
  • PPF rules
  • PPF after retirement
  • new account in PPF
  • interest on withdrawal
  • पब्लिक प्रोविडेंट फंड
  • पीपीएफ के नियम
  • सेवानिवृत्ति के बाद पीपीएफ
  • पीपीएफ में नया खाता
  • निकासी पर ब्याज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा