रूस के राष्ट्रपति पुतिन को पड़ा दिल का दौरा, अपने कमरे की फर्श पर गिरे, हालत में लगातार हो रहा सुधार
The Sootr | Oct 24, 2023, 24:00 IST
रूस के राष्ट्रपति पुतिन को पड़ा दिल का दौरा, अपने कमरे की फर्श पर गिरे, हालत में लगातार हो रहा सुधार
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अचानक दिल का दौरा पड़ा और वह अपने कमरे की फर्श पर गिरे पाए गए। इस बात का दावा क्रेमलिन के एक अंदरूनी सूत्र द्वारा चलाए जा रहे टेलीग्राम चैनल के पोस्ट में किया गया है।
MOSCOW. रूस से बुरी खबर सामने आई है। राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को अचानक दिल का दौरा पड़ा है। वे अपने कमरे की फर्श पर गिरे मिले हैं। इसका दावा क्रेमलिन के एक अंदरूनी सूत्र के टेलीग्राम चैनल की पोस्ट में किया गया है। बताया गया है कि पुतिन के गार्डों ने उन्हें अपने कमरे के फर्श पर गिरा हुआ पाया। हालांकि, तुरंत उनका इलाज किया गया, जिसके बाद उनकी स्थिति में थोड़ा सुधार आया।
जनरल एसवीआर ने कहा, मॉस्को समयानुसार रात लगभग 9 बजे, रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के आवास पर ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा अधिकारियों ने राष्ट्रपति के कमरे से शोर और गिरने की आवाज सुनी। रिपोर्ट में कहा गया, "दो सुरक्षा अधिकारी तुरंत राष्ट्रपति के शयनकक्ष में पहुंचे और देखा कि पुतिन बिस्तर के बगल में फर्श पर लेटे हुए थे। उनके पास मेज भी उलटा हुआ था। इससे अदाजा लगाया जा रहा है कि जब राष्ट्रपति गिरे, तो उन्होंने मेज और बर्तनों को पकड़ने की कोशिश की, जिसके कारण शोर हुआ। चैनल ने दावा किया है कि पुतिन फर्श पर लेटते समय ऐंठ रहे थे और उनकी आंखें उलटी हुई थीं। जो डॉक्टर आवास पर ड्यूटी पर थे और बगल के एक कमरे में थे, उन्हें तुरंत बुलाया गया।
मालूम हो कि टेलीग्राम चैनल जनरल एसवीआर, नियमित रूप से रूसी राष्ट्रपति के स्वास्थ्य पर टिप्पणी करता है और कहता है कि पुतिन बीमार हैं। चैनल पर यह भी दावा किया गया कि तानाशाह हालिया विदेशी दौरों के दौरान बॉडी डबल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।
सूत्रों का कहना है कि रूसी राष्ट्रपति कैंसर सहित कई दूसरी बीमारियों से पीड़ित हैं। टेलीग्राम ग्रुप जनरल एसवीआर ने दावा किया है कि पुतिन की स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टरों ने कहा है कि वे इन सर्दियों के बाद जीवित नहीं रह सकेंगे।
यह रिपोर्ट पुतिन के स्वास्थ्य के बारे में बढ़ती अटकलों और यहां तक कि कथित हत्या की साजिश को नाकाम करने की खबरों के बीच आई है। जनरल एसवीआर कथित तौर पर एक पूर्व रूसी लेफ्टिनेंट-जनरल द्वारा चलाया जाता है। चैनल के उन दावों की पुष्टि भी नहीं की गई है, जिसमें रूसी राष्ट्रपति द्वारा बॉडी डबल्स का उपयोग करने की बात कही गई थी।
कमरे से अचानक आई आवाज, दौड़ पड़े गार्ड
पुतिन के बीमार होने की आती रही है खबरें
डॉक्टरों ने बताई मौत की तारीख
आती रहती हैं बॉडी डबल्स का उपयोग करने की खबर
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj