पुतिन ने की पीएम मोदी तारीफ, बोले- मोदी को डराया या धमकाया नहीं जा सकता, उनकी पॉलिसी रूस और भारत के रिश्तों की गारंटी

Vikram Jain | Dec 08, 2023, 24:00 IST
Share
पुतिन ने की पीएम मोदी तारीफ, बोले- मोदी को डराया या धमकाया नहीं जा सकता, उनकी पॉलिसी रूस और भारत के रिश्तों की गारंटी
पुतिन ने की पीएम मोदी तारीफ, बोले- मोदी को डराया या धमकाया नहीं जा सकता, उनकी पॉलिसी रूस और भारत के रिश्तों की गारंटी

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की हैं।

NEW DELHI. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की हैं। भारत और रूस के संबंधों पर बात करते हुए पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी को डराया या धमकाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भारत के राष्ट्रीय हित में फैसले ले रहे हैं। पुतिन ने कहा कि भारत-रूस संबंध सभी दिशाओं में विकसित हो रहे हैं। पुतिन इससे पहले भी पीएम मोदी की तारीफ करते रहे हैं।

मॉस्को में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे पुतिन

रूसी मीडिया स्पूतनिक के मुताबिक पुतिन मॉस्को में आयोजित 14वें VTB इन्वेस्टमेंट फोरम 'रूस कॉलिंग' में बोल रहे थे। पीएम मोदी के कार्यों की सराहाना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी खुद रूस और भारत के रिश्तों की गारंटी हैं। उन्हें राष्ट्रीय हितों के विपरीत फैसले लेने के लिए डराया या मजबूर नहीं किया जा सकता। पुतिन ने आगे कहा जब राष्ट्रीय हितों की रक्षा की बात आती है तो PM मोदी के सख्त रुख की तारीफ की जाती है। मैं कल्पना नहीं कर सकता कि मोदी को ऐसे कोई भी काम करने, कदम उठाने और निर्णय लेने के लिए डराया, धमकाया या मजबूर किया जा सकता है जो भारत और भारतीय लोगों के खिलाफ हो। ईमानदारी से कहूं तो कभी-कभी भारतीय लोगों के राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा पर उनके सख्त रुख से मुझे हैरानी भी होती है।

'पीएम मोदी की नीति भारत-रूस के संबंध में मुख्य गारंटर'

इस दौरान पुतिन ने भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय संबंधों का जिक्र करते हुए कहा, ''मैं कहना चाहूंगा कि रूस और भारत के बीच संबंध सभी दिशाओं में प्रगतिशील रूप में विकसित हो रहे हैं और पीएम मोदी की ओर से अपनाई गई नीति इसकी मुख्य गारंटर है। वह निश्चित रूप से विश्व राजनीतिक हस्तियों के उस समूह से संबंधित हैं जिनके बारे में मैंने बिना नाम लिए बात की। उन्होंने कहा, 'रूस और भारत के रिश्ते लगातार डेवलप हो रहे हैं और इसकी गारंटी प्रधानमंत्री मोदी की नीति है। '

'भारत के साथ व्यापार बढ़ाना सही होगा'

राष्ट्रपति पुतिन ने पांचों देशों के नाम भी लिए, राष्ट्रपति ने कहा आपको याद दिला दूं ये चीन, अमेरिका, भारत, जापान और रूस है। उन्होंने यह भी कहा अगर इस साल चीन के साथ हमारा व्यापार टर्नओवर 200 बिलियन के करीब है तो हमारे लिए भारत के साथ इसे बढ़ाना सही होगा।

पुतिन पहले भी कर चुके हैं पीएम मोदी और भारत की तारीफ

रूस के राष्ट्रपति पुतिन पहले भी पीएम मोदी और भारत की नीतियों तारीफ कर चुके हैं। 6 अक्टूबर 2023 को पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेतावनी देते हुए कहा था- पश्चिमी देश भारत और रूस के बीच दरार डालने की कोशिश न करें। ऐसा करना पॉइंटलेस है, क्योंकि भारत एक आजाद देश है और अपने नागरिकों के हितों के लिए काम करता है।

वहीं इससे पहले फाइनेंशियल सिक्योरिटी पर एक ओलंपियाड को संबोधित करते हुए पुतिन ने मोदी को बुद्धिमान व्यक्ति बताया था। पुतिन ने व्लादिवोस्तोक में 8वें ईस्टर्न इकॉनोमिक फोरम में मीडिया के सवालों के जवाब में मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि आगे बढ़ने के लिए भारत को फॉलो करना चाहिए।

29 जून 2023​​​​​ को पुतिन ने मेक इन इंडिया की तारीफ की थी। पुतिन ने कहा था भारत एक ऐसा देश है, जो कंपनियों को अपने देश में आकर काम करने के लिए बढ़ावा दे रहा है। हमारे खास दोस्त PM नरेंद्र मोदी ने कई सालों पहले मेक इन इंडिया की शुरुआत की थी। आज भारत की अर्थव्यवस्था पर इसका असर साफ नजर आ रहा है।

Tags:
  • New Delhi News
  • नई दिल्ली न्यूज
  • Russian President Vladimir Putin
  • Putin praised PM Modi
  • Modi cannot be intimidated
  • India-Russia relations
  • रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
  • पुतिन ने की पीएम मोदी की तारीफ
  • मोदी को डराया नहीं जा सकता
  • भारत-रूस के संबंध
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा