मुंबई में एक बेरहम बस ने करीब 50 लोगों को कुचला, 7 की मौत
Raj Singh | Dec 10, 2024, 10:48 IST
MUMBAI ACCIDENT
मुंबई की सड़कों पर सोमवार रात एक भीषण हादसा हुआ, जिसने शहर को हिलाकर रख दिया। कुर्ला वेस्ट रेलवे स्टेशन रोड पर मौजूद अंबेडकर नगर में एक BEST बस ने कई गाड़ियों और पैदल यात्रियों को कुचल दिया।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की सड़कों पर सोमवार रात एक भीषण हादसा हुआ, जिसने शहर को हिलाकर रख दिया। कुर्ला वेस्ट रेलवे स्टेशन रोड पर मौजूद अंबेडकर नगर में एक BEST बस ने कई गाड़ियों और पैदल यात्रियों को कुचल दिया। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 7 लोगों की जान चली गई और 49 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना से पूरे मुंबई में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बस के चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि बस का ब्रेक फेल हो गया था, जिसके कारण यह दुर्घटना घटी।
छिंदवाड़ा में पलटी बस, अयोध्या से लौट रहे थे श्रद्धालुओं, 21 घायल
हादसा उस समय हुआ जब BEST की बस नंबर 332 कुर्ला से अंधेरी जा रही थी। इस रूट पर हमेशा यात्रियों की भीड़ रहती है। बताया गया कि जब हादसा हुआ, तब बस ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया, हालांकि ड्राइवर का कहना था कि ब्रेक फेल हो गया था। वहीं, कुछ चश्मदीदों का आरोप है कि बस ड्राइवर नशे में था।
खरगोन में अनियंत्रित होकर पलटी बस, 4 की मौत, कई घायल
वहीं इस भीषण दुर्घटना को लेकर डीसीपी जोन-5 गणेश गावडे ने बताया है कि कुर्ला में BEST बस ने कंट्रोल खो दिया। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बस के ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अभी हादसे का कारण पूरी तरह साफ नहीं है। हालांकि, बस ड्राइवर ने दावा किया है कि ब्रेक फेल हो गया था जिसकी वजह से हादसा हो गया।
बस ने लोगों के साथ चार गाड़ियों को भी कुचला
बस ड्राइवर की पहचान 43 वर्षीय संजय मोरे के रूप में हुई है, जो कुर्ला स्टेशन रोड पर BEST बस चला रहे थे। इस बस ने करीब 50 लोगों को टक्कर मारी और अनियंत्रित होकर कई गाड़ियों को भी टक्कर मारते हुए एक सोसाइटी की दीवार को तोड़ते हुए अंदर घुस गई। सोसाइटी के कंपाउंड की दीवार पूरी तरह से टूट चुकी थी, और चारों ओर गाड़ियों के कांच और पुर्जे बिखरे पड़े थे। घटनास्थल पर पहुंचे एक चश्मदीद ने बताया कि उसने यह सब अपनी आंखों से देखा था।
'नशे में था बस ड्राइवर'
खरगोन में अनियंत्रित होकर पलटी बस, 4 की मौत, कई घायल
पुलिस ने क्या बताया?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman