सहारा रिफंड नहीं मिला? तो अब मिलेगा! यहां से चेक करें स्टेटस

Amresh Kushwaha | Jul 25, 2025, 13:26 IST
Share
sahara-refund-claim-re-submit-process
sahara-refund-claim-re-submit-process

यदि आपका पैसा सहारा समूह में फंसा हुआ है, तो अब आप सरकार के नए पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस प्रक्रिया के बारे में विस्तार से...

सहारा समूह की को-ऑपरेटिव सोसाइटी में निवेश करने वाले लाखों लोगों के लिए यह खबर एक राहत की तरह है। केंद्र सरकार ने CRCS सहारा रिफंड री-सबमिशन पोर्टल (mocresubmit.crcs.gov.in) के माध्यम से एक नई प्रक्रिया शुरू की है। यह उन लोगों के लिए है जिन्होंने पहले आवेदन किया था लेकिन किसी न किसी कारण से उनका रिफंड अटक गया। अब इस पोर्टल के जरिए निवेशक दोबारा आवेदन कर सकते हैं और अपनी मेहनत की कमाई वापस प्राप्त कर सकते हैं।

यह प्रक्रिया न केवल निवेशकों के लिए आसान बनाई गई है बल्कि यह पूरी तरह से पारदर्शी है, ताकि उन्हें अपनी रकम जल्दी और बिना किसी परेशानी के मिल सके। तो, आइए जानते हैं इस प्रक्रिया के बारे में विस्तार से। आज के सहारा रिफंडमें यह खास है की इसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़िए...अब हाईकोर्ट की निगरानी में होगी सहारा की 310 एकड़ जमीन की सौदेबाजी की जांच

सहारा समूह की प्रमुख को-ऑपरेटिव सोसाइटीज

सहारा समूह की चार प्रमुख को-ऑपरेटिव सोसाइटीज हैं। इनमें निवेशकों का पैसा फंसा हुआ है। ये सोसाइटीज हैं-

  • सहारा क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (Sahara Credit Cooperative Society)
  • सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी (Sahara Universal Multipurpose Society)
  • हमारा इंडिया क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (Hamara India Credit Cooperative Society)
  • स्टार्स मल्टीपर्पज को-ऑपरेटिव सोसाइटी (Stars Multipurpose Cooperative Society)
इन सोसाइटीज में निवेशकों ने बड़ी मात्रा में पैसे जमा किए हैं, और सरकार अब इन्हीं निवेशकों को रिफंड देने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है।

सहारा रिफंड की अपडेट को एक नजर में समझें...

  • सरकार ने CRCS सहारा रिफंड री-सबमिशन पोर्टल (mocresubmit.crcs.gov.in) के जरिए सहारा समूह की को-ऑपरेटिव सोसाइटीज के निवेशकों के लिए रिफंड की नई प्रक्रिया शुरू की है।
  • Sahara India निवेशक यदि पहले आवेदन कर चुके हैं लेकिन किसी कारण से रिफंड अटका था, तो अब वे दोबारा आवेदन कर सकते हैं और अपनी मेहनत की कमाई वापस प्राप्त कर सकते हैं।
  • Sahara India Fraud के निवेशकों को आवेदन करते समय आवश्यक दस्तावेज जैसे निवेश प्रमाण, आधार कार्ड, पैन कार्ड (अगर राशि 50 हजार रुपए से अधिक हो) और बैंक डिटेल्स अपलोड करनी होगी।
  • आवेदन को 45 दिनों के भीतर प्रोसेस किया जाएगा और रिफंड सीधे निवेशक के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
  • पहले चरण में 5 हजार करोड़ रुपए तक के रिफंड दिए जाएंगे, जिसमें 10 हजार रुपए तक के शुरुआती रिफंड शामिल हैं।
ये खबर भी पढ़िए...छग में सहारा रिफंड पोर्टल में एक करोड़ से ज्यादा रकम वापसी के लिए निवेशकों ने किया रजिस्ट्रेशन, 45 दिनों के भीतर मिल रहा रिफंड

सहारा रिफंड स्टेटस चेक करने का तरीका-

  1. सबसे पहले, mocrefund.crcs.gov.in पोर्टल पर जाएं।
  2. अब, Depositor Login पर क्लिक करें।
  3. अपना आधार नंबर या सहारा रसीद नंबर डालें।
  4. फिर, मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करें।
  5. लॉगिन के बाद, स्क्रीन पर आपका रिफंड स्टेटस दिख जाएगा।
  6. यदि किसी जानकारी में कोई गलती है, तो पोर्टल पर ही आवेदन फॉर्म को अपडेट करने का विकल्प उपलब्ध है। साथ ही, आप अपना भुगतान तरीका (जैसे बैंक ट्रांसफर या NEFT) भी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

दोबारा आवेदन करने की प्रक्रिया

आपने यदि पहले रिफंड के लिए आवेदन किया था, लेकिन तकनीकी दिक्कतों या दस्तावेजों की कमी की वजह से रिफंड नहीं मिला, तो अब आप इसे सही कर सकते हैं। नीचे दी गई प्रक्रिया को समझकर आप रिफंड क्लेम कर सकते हैं-

  • पहला कदम: सबसे पहले, CRCS सहारा रिफंड री-सबमिशन पोर्टल (mocresubmit.crcs.gov.in) पर जाएं।
  • दूसरा कदम: वहां आपको अपना 14 अंकों का क्लेम रिक्वेस्ट नंबर (CRN) और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • तीसरा कदम: जैसे ही आप CRN डालेंगे, पोर्टल आपके आधार से जुड़ी जानकारी को ऑटोमेटिक तरीके से लोड कर लेगा और आपके आधार-लिंक्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजेगा। OTP डालकर लॉगिन करें।
  • चौथा कदम: लॉगिन करने के बाद आपको बताया जाएगा कि आपके पिछले आवेदन में क्या कमी थी। इसके बाद आपको आवश्यक दस्तावेज जैसे कि निवेश प्रमाण, आधार कार्ड, बैंक डिटेल्स, या पासबुक अपलोड करनी होगी।
  • पांचवां कदम: दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद, फॉर्म को जेनरेट करें, उसे प्रिंट करके हस्ताक्षर करें और फिर स्कैन करके अपलोड करें। ध्यान रखें, फॉर्म जेनरेट होने के बाद उसमें बदलाव नहीं किया जा सकता।
ये खबर भी पढ़िए...''सहारा रिफंड पोर्टल'' लॉन्च, 10 करोड़ लोगों का फंसा पैसा मिलना शुरू, भोपाल समेत चार को-ऑपरेटिव सोसाइटी के निवेशक ही कर सकेंगे आवेदन

कौन से दस्तावेज चाहिए?

रिफंड क्लेम करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेज की आवश्यकता होगी-

  1. निवेश से जुड़े प्रमाण: जैसे डिपॉजिट रसीद या पासबुक।
  2. आधार कार्ड: और आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर।
  3. पैन कार्ड: अगर क्लेम राशि 50 हजार रुपए से अधिक है।
  4. आधार से लिंक्ड बैंक खाता।

जानें कब तक मिलेगा रिफंड?

आपके जरिए री-सबमिट किए गए आवेदन को 45 दिनों के भीतर प्रोसेस किया जाएगा। यदि सब कुछ सही रहा तो, आपका रिफंड सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चल रही है, ताकि निवेशकों के साथ कोई धोखाधड़ी न हो।

अब मिलेंगे ज्यादा पैसे

यह अवसर उन लाखों निवेशकों के लिए बहुत खास है, जिनका पैसा सहारा में फंसा हुआ था। सरकार ने पहले चरण में 5 हजार करोड़ रुपए तक के रिफंड देने की घोषणा की है। इस प्रक्रिया में 10 हजार रुपए तक के शुरुआती रिफंड दिए जाएंगे। यदि यह चरण सफल रहता है, तो भविष्य में अधिक राशि के क्लेम पर विचार किया जा सकता है।

Tags:
  • सहारा रिफंड स्टेटस
  • सहारा रिफंड पोर्टल
  • Sahara India
  • सहारा रिफंड पोर्टल लॉन्च
  • SAHARA
  • Sahara India Fraud
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज