बैंक कर्मचारियों को जल्द मिलने वाली है खुशखबरी ! हफ्ते में सिर्फ 5 दिन करना पड़ेगा काम और सैलरी भी बढ़ेगी

Rahul Garhwal | Nov 29, 2023, 24:00 IST
Share
बैंक कर्मचारियों को जल्द मिलने वाली है खुशखबरी ! हफ्ते में सिर्फ 5 दिन करना पड़ेगा काम और सैलरी भी बढ़ेगी
बैंक कर्मचारियों को जल्द मिलने वाली है खुशखबरी ! हफ्ते में सिर्फ 5 दिन करना पड़ेगा काम और सैलरी भी बढ़ेगी

सरकारी बैंक कर्मचारियों को जल्द खुशखबरी मिलने वाली है। हफ्ते में सिर्फ 5 दिन करना पड़ेगा काम और सैलरी भी बढ़ेगी।

NEW DELHI. सरकारी बैंक के कर्मचारियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अब उन्हें हफ्ते में सिर्फ 5 दिन काम करना पड़ेगा और सैलरी भी बढ़ेगी। इंडियन बैंक एसोसिएशन ने सरकारी बैंककर्मियों के लिए वेतन में 15 से 20 फीसदी वृद्धि और 5 डे वर्किंग का प्रस्ताव रखा है। बैंक यूनियनों से बातचीत भी आखिरी दौर में पहुंच गई है। जल्द ही दोनों मामलों में फैसला हो सकता है।

इंडियन बैंक एसोसिएशन ने क्या कहा ?

इंडियन बैंक एसोसिएशन का कहना है कि ये पहली बार है जब वेतन वृद्धि को लेकर बातचीत 15 फीसदी से शुरू हुई है। ऐसे में बैठक में 15 से 20 फीसदी तक सैलरी बढ़ोतरी का लाभ मिल सकता है, जो पिछले कई सालों में सबसे बेहतर है। पब्लिक सेक्टर बैंकों और IBA के बीच मौजूदा वेतन समझौता 1 नवंबर 2022 को खत्म हो चुका है। इसके बाद से सैलरी बढ़ाने को लेकर लगातार बैंक यूनियनों और IBA की बातचीत चल रही है। अगर 5 डे वर्किंग और वेतन वृद्धि समझौते की बात फाइनल होती है तो क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलेगा।

5 डे वर्किंग की लंबे वक्त से मांग

बैंक यूनियन लंबे वक्त से 5 डे वर्किंग का नियम लागू करने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल बैंकों में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है। अगर 5 डे वर्किंग लागू हुई हफ्ते के बाकी 5 दिन बैंक के कामकाज के वक्त में 30 से 45 मिनट तक की वृद्धि की जाएगी। इसे लेकर दिसंबर में फैसला हो सकता है।

ये खबर भी पढ़िए..

विमान में पति-पत्नी में जोरदार झगड़ा... म्यूनिख से बैंकॉक जा रही फ्लाइट की दिल्ली एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग

लोकसभा चुनाव से पहले बैंककर्मियों को मिल सकता है तोहफा

अगले साल देश में लोकसभा चुनाव होने हैं। वित्त मंत्रालय देशभर के लाखों बैंक कर्मचारियों को वेतन बढ़ोतरी के साथ 5 डे वर्किंग की सौगात दे सकता है। इंडियन बैंक एसोसिएशन और बैंक यूनियन के बीच समझौता होने के बाद प्रस्ताव वित्त मंत्रालय के पास भेजा जाएगा। वहां से मुहर लगने के बाद नए नियम लागू किए जाएंगे।

Tags:
  • Bank employees
  • salary of bank employees will increase
  • 5 days working of bank employees
  • Indian Bank Association
  • बैंक कर्मचारी
  • बैंक कर्मचारियों की सैलरी बढ़ेगी
  • बैंक कर्मचारियों की 5 डे वर्किंग
  • इंडियन बैंक एसोसिएशन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज