संजय मल्होत्रा होंगे आरबीआई के नए गवर्नर
Ravi Singh | Dec 09, 2024, 18:24 IST
Sanjay Malhotra
संजय मल्होत्रा को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। वे शक्तिकांत दास की जगह लेंगे। मल्होत्रा 1990 बैच के राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं।
संजय मल्होत्रा को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। वे शक्तिकांत दास की जगह लेंगे। दास का कार्यकाल 10 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। मल्होत्रा 1990 बैच के राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। मल्होत्रा RBI के 26वें गवर्नर होंगे। मल्होत्रा का कार्यकाल बुधवार से शुरू होगा और तीन साल का होगा। यह नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने की है।
Sanjay Malhotra राजस्थान कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने आईआईटी कानपुर से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। इसके बाद उन्होंने अमेरिका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर्स किया। उन्होंने बिजली, वित्त, कराधान, सूचना प्रौद्योगिकी और खनन जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है।
![ि]()
Sanjay Malhotra ने अपने 33 वर्षों से अधिक के करियर में नेतृत्व और उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए, संजय मल्होत्रा ने बिजली, वित्त और कराधान, सूचना प्रौद्योगिकी, खान आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम किया है। वर्तमान में, वे वित्त मंत्रालय में सचिव (राजस्व) हैं। अपने पिछले कार्यभार में, उन्होंने भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के सचिव का पद संभाला था। उन्हें राज्य और केंद्र सरकार में वित्त और कराधान के क्षेत्र में व्यापक अनुभव है। अपने वर्तमान कार्यभार के तहत, वे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों के संबंध में कर नीति निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
शक्तिकांत दास 12 दिसंबर 2018 को RBI के 25वें गवर्नर बने। उन्होंने उर्जित पटेल के अचानक इस्तीफे के बाद पदभार संभाला था। उनका शुरुआती कार्यकाल तीन साल का था। बाद में उन्हें सेवा विस्तार दिया गया, जो मंगलवार को समाप्त हो रहा है।
कौन हैं संजय मल्होत्रा
राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा को RBI का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है, मल्होत्रा अब मौजूदा RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह लेंगे. बता दें, 10 दिसंबर को आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास का कार्यकाल पूरा हो रहा है। संजय मल्होत्रा 1990 बैंच के राजस्थान कैडर के IAS अधिकारी हैं।… pic.twitter.com/JVHhLFF2I5
— TheSootr (@TheSootr) December 9, 2024
ि
33 साल का व्यापक अनुभव
नहीं बढ़ाया गया का कार्यकाल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari