गर्दन धड़ से अलग, दिल में घोंपा चाकू...सौरभ राजपूत हत्याकांड की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट कर देगी हैरान
Raj Singh | Mar 23, 2025, 12:41 IST
MUSKAAN
उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ राजपूत हत्याकांड की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद दरिंदगी की नई परतें खुल गई हैं। रिपोर्ट में ऐसे खुलासे हुए हैं जो किसी को भी चौंका सकते हैं।
उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ राजपूत हत्याकांड की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद क्रूरता की नई परतें खुल गई हैं। रिपोर्ट में ऐसे खुलासे हुए हैं जो किसी को भी झकझोर कर सकता है। सौरभ की हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई थी। शरीर के कई हिस्से काटे गए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो सौरभ की गर्दन धड़ से पूरी तरह अलग हो गई थी। सौरभ राजपूत की मौत का कारण चाकू के वार, ज्यादा खून का बहना और शॉक बताए जा रहे हैं। ये चोटें इतनी गंभीर थीं कि सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी खबर पढ़ें... सौरभ राजपूत मर्डर केस: पड़ोसियों के सामने मासूम ने खोला हत्या का राज
रिपोर्ट के मुताबिक, हत्यारों ने पहले सौरभ पर कई बार चाकू से वार किया, फिर उसका सिर काट दिया और उसके दोनों हाथ भी अलग कर दिए। शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से वार किए गए, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस नृशंस हत्या के पीछे असली वजह क्या थी, इस पर पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, सौरभ की मौत दो से तीन हफ्ते पहले हो गई थी। डॉक्टरों ने मौत का कारण 'सदमा और अत्यधिक रक्तस्राव' बताया है, जो शरीर पर चाकू के वार की वजह से हुआ। शव पर कुल पांच गंभीर चोट के निशान मिले हैं।
इसके अलावा शव पूरी तरह सड़ चुका था, चेहरा बुरी तरह सूजा हुआ था, एक आंख खुली हुई थी और दूसरी बंद थी। सौरभ का पूरा शरीर सीमेंट में लिपटा हुआ था, जो शव को ठिकाने लगाने की कोशिश थी।
ये भी खबर पढ़ें... 44 मिनट तक पति को आत्महत्या करते देखती रही पत्नी, रोका तक नहीं, अब पुलिस ने भेजा जेल
रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि उसकी ठुड्डी पर चोट थी और गले पर फंदे के निशान मिले हैं, जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई थी। मेरठ में अपने पति सौरभ राजपूत की बेरहमी से हत्या करने के बाद मुस्कान अपने प्रेमी साहिल के साथ हिमाचल घूमने चली गई। कुछ दिन मनाली में रहने के बाद दोनों कसोल चले गए, जहां वे छह दिन तक एक होटल में रुके।
गर्दन धड़ से अलग
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, गर्दन के आसपास गहरे जख्म के निशान मिले हैं। दाएं और बाएं कान के नीचे, जबड़े के दोनों तरफ और गर्दन के पास कई गहरे जख्म हैं। सबसे खौफनाक यह है कि गर्दन धड़ से पूरी तरह अलग हो गई थी। दोनों हाथ भी कलाई के पास से काट दिए गए थे। दिल के पास भी गहरे जख्म के निशान मिले हैं। सीने के बाएं हिस्से पर 6 सेमी x 3 सेमी साइज का गहरा जख्म मिला है। सूत्रों के मुताबिक, इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुस्कान और साहिल ही हैं।
सौरभ पर कई बार चाकू से वार
इसके अलावा शव पूरी तरह सड़ चुका था, चेहरा बुरी तरह सूजा हुआ था, एक आंख खुली हुई थी और दूसरी बंद थी। सौरभ का पूरा शरीर सीमेंट में लिपटा हुआ था, जो शव को ठिकाने लगाने की कोशिश थी।
ये भी खबर पढ़ें... 44 मिनट तक पति को आत्महत्या करते देखती रही पत्नी, रोका तक नहीं, अब पुलिस ने भेजा जेल
हत्या करने बाद घूमने निकले हत्यारे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA