SBI Annual Maintenance Charges : SBI ने दिया तगड़ा झटका, 1 अप्रैल से सभी Debit Cards हो जाएंगे महंगे

CHAKRESH | Mar 28, 2024, 10:19 IST
Share
SBI NEW RULE
SBI NEW RULE

एसबीआई में खाता रखने वालों को बैंक ने बड़ा झटका दिया गया है। डेबिट कार्ड से जुड़े वार्षिक रख- रखाव शुल्क में बदलाव किया गया है। नए चार्ज 1 अप्रैल 2024 से लागू हो जाएंगे। जानें SBI ने किस डेबिट कार्ड पर कितना एनुअल मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाया है…

SBI Debit Cards Annual Maintenance Charges Hike : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने अपने कस्टमर्स को तगड़ा झटका दिया है। दरअसल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया- SBI ने डेबिट कार्ड से जुड़े वार्षिक रख- रखाव शुल्क में संशोधन किया है। 1 अप्रैल 2024 से नई प्रस्तावित दरें प्रभावी हो जाएंगी। SBI BANK ने इसकी जानकारी अपनी साइट पर दे दी है। अगर आपके पास भी SBI का डेबिट कार्ड है तो इन जरूरी बदलावों के बारे में जान लें।

1. युवा और अन्य कार्ड (Yuva and other cards)

युवा, गोल्ड, कॉम्बो डेबिट कार्ड और माई कार्ड (इमेज कार्ड) जैसे डेबिट कार्ड के लिए, सालाना रख- रखाव मौजूदा रु.175+GST से 250+GST रुपए तक बढ़ाया गया है।

2. क्लासिक डेबिट कार्ड (Classic debit cards)

क्लासिक, सिल्वर, ग्लोबल और कॉन्टेक्टलेस डेबिट कार्ड समेत कई कार्डों के लिए annual maintenance charge इस समय रु.125+GST से है, जो बढ़ाकर रुपए 200+GST कर दिया गया है।

3. प्लेटिनम डेबिट कार्ड (Platinum Debit Card)

प्लेटिनम डेबिट कार्ड के लिए सालाना रख- रखाव जहां, अभी 250 रुपए+GST है तो अब इसे बढ़ाकर 325+GST कर दिया गया है।

4. प्रीमियम बिजनेस डेबिट कार्ड (Premium Business Debit Card)

प्राइड प्रीमियम बिजनेस डेबिट कार्ड जैसे भारतीय स्टेट बैंक डेबिट कार्ड के लिए पूरे साल का रख- रखाव शुल्क रु. 350+GST से बढ़ाकर 425+GST तक कर दिया गया है।

डेबिट कार्ड से जुड़े बाकी चार्ज

1. डेबिट कार्ड जारी करने का चार्ज

  • क्लासिक/सिल्वर/ग्लोबल/कांटेक्टलेस डेबिट कार्ड पर कोई चार्ज नहीं।
  • गोल्ड डेबिट कार्ड पर रुपए 100+GST।
  • प्लैटिनम डेबिट कार्ड रुपए 300+GST।

2. डेबिट कार्ड वार्षिक रख- रखाव शुल्क (दूसरे साल की शुरुआत में लिया जाएगा)

  • क्लासिक डेबिट कार्ड पर 125 रुपए + GST।
  • सिल्वर/ग्लोबल कॉन्टैक्टलेस डेबिट कार्ड पर 125 रुपए + GST।
  • युवा/गोल्ड/कॉम्बो/माई कार्ड (इमेज) डेबिट कार्ड पर 175 रुपए + GST।
  • प्लैटिनम डेबिट कार्ड पर 250 रुपए + GST।
  • प्राइड/प्रीमियम बिजनेस डेबिट कार्ड पर 350 रुपए + GST।

3. डेबिट कार्ड रिप्लेसमेंट चार्जेर्स

  • 300 रुपए + GST

4. डुप्लीकेट पिन/रिजनरेशन ऑफ पिन

  • 50 रुपए + GST

5. इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन चार्ज

  • एटीएम पर बैलेंस का पता लगाने के लिए 25 रुपए+ GST
  • एटीएम कैश विड्रॉल ट्रांजेक्शन पर 100 रुपए(मिनिमम) + टीएक्सएन का 3.5% राशि + GST
  • प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस)/ई कॉमर्स ट्रांजेक्शन पर लेनदेन राशि का 3% + GST
Tags:
  • Annual Maintenance Charges
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग