राहुल गांधी के साथ असम में धक्का-मुक्की, बोले- हम किसी से नहीं डरते, सोनितपुर में था भारत जोड़ो न्याय यात्रा का काफिला

Rahul Garhwal | Jan 21, 2024, 19:26 IST
Share
राहुल गांधी के साथ असम में धक्का-मुक्की, बोले- हम किसी से नहीं डरते, सोनितपुर में था भारत जोड़ो न्याय यात्रा का काफिला
राहुल गांधी के साथ असम में धक्का-मुक्की, बोले- हम किसी से नहीं डरते, सोनितपुर में था भारत जोड़ो न्याय यात्रा का काफिला

असम के सोनितपुर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का काफिला था, इसी दौरान राहुल गांधी के साथ धक्का-मुक्की हुई।

GUWAHATI. असम में राहुल गांधी के साथ धक्का-मुक्की हुई। सिक्योरिटी गार्ड राहुल को बचाते हुए बस के अंदर ले गए। ये तब हुआ जब भारत जोड़ो न्याय यात्रा का काफिला सोनितपुर में था। राहुल ने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता झंडा लेकर हमारी बस के सामने आ गए। मैं बस से निकला, वो भाग गए।

राहुल बोले- हम किसी से नहीं डरते

राहुल गांधी ने कहा कि आज BJP के कुछ कार्यकर्ता झंडा लेकर हमारी बस के सामने आ गए। मैं बस से निकला, वो भाग गए। हमारे जितने पोस्टर फाड़ने हैं, फाड़ दो। हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। हमारी विचारधारा की लड़ाई है, हम किसी से नहीं डरते हैं। न ही नरेंद्र मोदी से, न असम के मुख्यमंत्री से।

यात्रा पर 48 घंटे में दूसरे बार हमले का आरोप

कांग्रेस ने न्याय यात्रा के काफिले पर 48 घंटे में दूसरी बार हमले का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज जब हमारा काफिला असम में रैली स्थल की ओर जा रहा था। तब जुमगुरीहाट में हिमंता बिस्वा सरमा के गुंडों ने महासचिव जयराम रमेश की गाड़ी पर पानी फेंका और स्टीकर फाड़ा।

19 जनवरी को बीजेपी के हमले का आरोप

कांग्रेस ने न्याय यात्रा के काफिले पर 19 जनवरी को बीजेपी के हमले का आरोप लगाया था। कांग्रेस ने एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें कुछ गाड़ियों के शीशे टूटे दिखाई दे रहे थे। कुछ लोग कांग्रेस के होर्डिंग और बैनर उखाड़ रहे थे।

सीएम सरमा ने राहुल से की अपील

असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी से अपील की है कि 22 जनवरी को नागांव जिले में श्री शंकरदेव के जन्मस्थल बोरदोवा सत्रा ना जाएं। श्रीमंत शंकरदेव एक असमिया सामाजिक-धार्मिक सुधारक हैं। वे कवि, नाटककार और 15-16वीं शताब्दी से असम के सांस्कृतिक और धार्मिक इतिहास में एक विशाल व्यक्तित्व हैं, लेकिन उनकी भगवान राम से तुलना गलत है। इससे देश में असम की गलत छवि बनेगी। सीएम सरमा ने राहुल से अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में भी नहीं जाने की अपील की है, क्योंकि कानून व्यवस्था बिगड़ने का खतरा बना हुआ है। हालांकि हिमंता सरकार ने इन इलाकों में कमांडो की तैनाती कर रखी है।

Tags:
  • Bharat Jodo Nyay Yatra
  • Rahul Gandhi
  • भारत जोड़ो न्याय यात्रा
  • राहुल गांधी
  • BJP
  • बीजेपी
  • scuffle with Rahul Gandhi
  • राहुल गांधी के साथ धक्का-मुक्की
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा