आज KBC 16 को मिलेगा पहला करोड़पति! चंदर प्रकाश करेंगे 7 करोड़ के सवाल का सामना

Raj Singh | Sept 25, 2024, 14:07 IST
Share
the sootr
the sootr

केबीसी 16 शुरू हो चुका है। सीजन 16 में पहली बार शो को करोड़पति उम्मीदवार मिलने जा रहा है। एक करोड़ जीतने के बाद उम्मीदवार आज 7 करोड़ के सवाल का सामना करेगा।

कौन बनेगा करोड़पति ( kaun banega crorepati ), पिछले डेढ़ दशक से भी ज्यादा समय से टीवी पर सबसे पॉपुलर शो में से एक है। इसके चाहने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। दर्शक इस शो को काफी पसंद करते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह इस शो से मिलने वाली जानकारी है। इसके अलावा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ), जो बच्चे हों या बूढ़े सभी के फेवरेट हैं। अमिताभ बच्चन इस शो को होस्ट करते हैं। अब हम आपको इससे जुड़ी खबर बताने जा रहे हैं।

कंटेस्टेंट्स के साथ दर्शकों की बढ़ी धड़कन

दरअसल, मंगलवार 'कौन बनेगा करोड़पति' का एपिसोड टेलीकास्ट हुआ जो काफी रोमांचक भरा रहा। कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ दर्शकों की धड़कनें भी बढ़ गईं। बता दें कि मंगलवार को कंटेस्टेंट उज्ज्वल प्रजापति ने 50 लाख के इनामी राशि का सही जवाब देकर 1 करोड़ के सवाल का सामना किया। लेकिन उज्ज्वल 1 करोड़ के सवाल पर अटक गए और वह इसका जवाब नहीं दे पाए, जिसके साथ ही शो में उनका सफर खत्म हो गया।

ये भी खबर पढ़िए... कंगना रनौत के 'कृषि कानून वापस लाओ' वाले बयान से BJP का किनारा, कांग्रेस ने साधा निशाना

7 करोड़ के सवाल से सामना

उनके बाद कंटेस्टेंट चंदर प्रकाश ( chander prakash ) अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे और 'कौन बनेगा करोड़पति' का अपना सफर शुरू किया। बीते मंगलवार को सोनी टीवी ने शो का प्रोमो शेयर किया जिसमें चंदर प्रकाश ( ujjaw prajapati ) 7 करोड़ के सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं। इस प्रोमो से साफ है कि चंदर प्रकाश एक करोड़ रुपए जीत चुके हैं और अब वो 7 करोड़ के सवाल का सामना करने वाले हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि वो इतनी भारी भरखम राशि जीतने में सफल हो पाते हैं या नहीं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • अमिताभ बच्चन
  • कौन बनेगा करोड़पति
  • अमिताभ कौन बनेगा करोड़पति शो
  • केबीसी 1 करोड़ का सवाल
  • KBC
  • केबीसी
  • KBC 16
  • चंदर प्रकाश
  • कंटेस्टेंट उज्ज्वल प्रजापति
  • महानायक अमिताभ बच्चन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा