मुकेश अंबानी को बार-बार जान से मारने की धमकी देकर 'शादाब' बढ़ा रहा रकम, अब मांगे 400 करोड़ रुपए

Rahul Garhwal | Nov 04, 2023, 24:00 IST
Share
मुकेश अंबानी को बार-बार जान से मारने की धमकी देकर 'शादाब' बढ़ा रहा रकम, अब मांगे 400 करोड़ रुपए
मुकेश अंबानी को बार-बार जान से मारने की धमकी देकर 'शादाब' बढ़ा रहा रकम, अब मांगे 400 करोड़ रुपए

उद्योगपति मुकेश अंबानी को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। पहले 20 करोड़, फिर 200 करोड़ और अब आरोपी ने अब 400 करोड़ रुपए की मांग की है।

MUMBAI. देश के बड़े उद्योगपति और रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन उद्योगपति मुकेश अंबानी को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। पहले 20 करोड़, फिर 200 करोड़ और अब आरोपी ने अब 400 करोड़ रुपए की मांग की है। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने 31 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच भेजे 2 धमकी भरे ईमेल को नजरअंदाज करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। पुलिस के अनुसार, अंबानी को धमकी भरे ईमेल भेजने वाले ने खुद को शादाब खान बताया है। इससे पहले अंबानी को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसमें 20 करोड़ रुपये न देने पर गोली मारने की बात कही गई थी।

देश की सबसे बड़ी रंगदारी

पहले 20 करोड़, फिर 200 करोड़ और अब 400 करोड़, जुर्म के इतिहास में ये शायद अपनी तरह का पहला मामला होगा, जब महज 5 दिनों के अंदर किसी से किसी ने इतनी बड़ी रंगदारी मांगी होगी और रंगदारी भी किसी ऐसे-वैसे शख्स से नहीं, बल्कि 87 बिलियन डॉलर यानी तकरीबन साढ़े 6 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक और एशिया के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी से।

हर बार बढ़ती गई रंगदारी की रकम, पुलिस के सामने चुनौती

ये पहला मौका नहीं है, जब भारत के इस सबसे बड़े बिजनेस टायकून से किसी ने रंगदारी मांगी हो या फिर रुपए ना चुकाने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी हो, लेकिन इस बार जिस तरह से धमकी देने वाला शख्स लगातार उन्हें एक के बाद एक ई-मेल भेजता जा रहा है और हर ईमेल पर रंगदारी की रकम भी बढ़ती जा रही है, उससे उसके बेखौफ और बेअंदाज होने का पता तो चलता ही है। उसकी इस करतूत ने मुंबई पुलिस से लेकर तमाम सिक्योरिटी एजेंसियों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। अब पुलिस के सामने इस आदमी को जल्द से जल्द काबू करने की बड़ी चुनौती है।

कौन है रंगदारी मांगने वाला शख्स ?

आखिर कौन है ये शख्स ? क्या वो वाकई कोई बड़ा गैंगस्टर है ? किसी इंटरनेशनल क्राइम सिंडिकेट का मुखिया ? कोई सनकी या सिरफिरा ? या फिर रातों-रात सुर्खियों में आने का कोई ख्वाहिशमंद ? तो आज आपको वारदात में मुकेश अंबानी से हैरानी भरे तरीके से रंगदारी मांगने वाले इस शख्स के बारे में तो बताएंगे ही, साथ ही ये भी बताएंगे कि आखिर मुंबई पुलिस उसे पकड़ने के लिए क्या तरकीब लगा रही है, लेकिन उससे पहले सीरियल रंगदारी वसूली की इस कोशिश के सिलसिले को सिलसिलेवार तरीके से ही समझने की कोशिश करते हैं।

पहला ईमेल - 20 करोड़ की मांग

27 अक्टूबर की शाम को मुकेश अंबानी की कंपनी के ईमेल आईडी पर एक गुमनाम शख्स एक ई-मेल भेजता है। ई-मेल में सीधे अंबानी के नाम धमकी लिखी है. 'If you don't give us 20 crore rupees, we will kill you, we have the best shooters in India' यानी अगर तुमने हमें 20 करोड़ रुपए नहीं दिए तो हम तुम्हें जान से मार देंगे, हमारे पास भारत के सबसे अच्छे शूटर्स हैं। क्योंकि ये धमकी सीधे-सीधे रिलायंस इंड्रस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी को दी गई थी, ईमेल के रिसीव होते ही कंपनी में खलबली मच जाती है। आनन-फानन में मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज की ओर से मुंबई के गामदेवी पुलिस स्टेशन में किसी गुमनाम शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 387 और 506 (2) के तहत रंगदारी वसूली की कोशिश का केस दर्ज किया जाता है।

ये खबर भी पढ़िए..

INDIA गठबंधन में एक और दरार पड़ना तय, मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के साथ महिला कौन ?

दूसरा ईमेल - 200 करोड़ रुपए दो अब

पुलिस की जांच शुरू करती, कोई जानकारी जुटा पाती या उस तक पहुंच पाती, अगले ही दिन यानी शनिवार 28 अक्टूबर को दूसरा मेल आ जाता है। आरोपी ने नया ईमेल भेजकर फिरौती की रकम बढ़ाकर 200 करोड़ रुपए कर देता है। साथ ही कहता है कि अब तक ईमेल का जवाब नहीं दिया। अगर रकम नहीं दी गई तो अंजाम बुरा होगा।

Tags:
  • Threat to Mukesh Ambani
  • demanded Rs 400 crore from Ambani
  • sent two threatening emails
  • warning in the email
  • name of the accused is Shadab
  • मुकेश अंबानी को धमकी
  • अंबानी से मांगे 400 करोड़ रुपए
  • 2 धमकी भरे ईमेल
  • ईमेल में चेतावनी
  • आरोपी का नाम शादाब
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा