Shahi Idgah Park : लक्ष्मीबाई की प्रतिमा लगाने का मामला, HC की फटकार पर प्रबंधन समिति ने मांगी
Sandeep Kumar | Sept 27, 2024, 23:23 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-27T230758.414
दिल्ली हाईकोर्ट की एक खंडपीठ ने पिछले दिनों ईदगाह समिति की याचिका को विभाजनकारी बताया था। कोर्ट ने कहा था कि वह सांप्रदायिक राजनीति कर रही है और इस प्रक्रिया में अदालत का उपयोग कर रही है।
दिल्ली के शाही ईदगाह पार्क के प्रबंधन समिति ने हाईकोर्ट में हलफनामा दायर करके बिना शर्त माफी मागा हैं । दरअसल शाही ईदगाह पार्क ( Shahi Idgah Park ) में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थापित किए जाने का विरोध हुआ था। इस पूरे मामले में शाही ईदगाह प्रबंध समिति ( Shahi Eidgah Management Committee ) ने हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। जिस पर कोर्ट ने फटकार लगाते हुए दिल्ली ईदगाह प्रबंधन समिति को जवाब दाखिल करने को कहा था। इसके बाद आज यानी 27 सितंबर को प्रबंधन समिति ने अदालत को बताया कि उसने बिना शर्त माफी के साथ हलफनामा दायर किया है।
दिल्ली हाईकोर्ट की एक खंडपीठ ने पिछले दिनों ईदगाह समिति की याचिका को विभाजनकारी बताया था। कोर्ट ने कहा था कि वह सांप्रदायिक राजनीति कर रही है और इस प्रक्रिया में अदालत का उपयोग कर रही है। कोर्ट ने ईदगाह प्रबंधन समिति की याचिका को ये कहते हुए खारिज कर दिया था कि इतिहास को सांप्रदायिक आधार पर विभाजित नहीं किया जा सकता। अदालत ने टिप्पणी की कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ( Rani Laxmibai ) सभी धार्मिक रेखाओं को पार करते हुए एक राष्ट्रीय नायक हैं।
दिल्ली में डीडीए ने प्रतिमा को लगाने के लिए शाही ईदगाह के पास अपनी जमीन दे दी थी, लेकिन ईदगाह समिति इसके खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट चली गई। कोर्ट ने अपने फैसले में इसे सरकारी जमीन करार दिया। हालांकि शाही ईदगाह मस्जिद समिति ( Shahi Idgah masjid Committee ) ने इसका विरोध किया। फैसले के खिलाफ समिति कोर्ट पहुंच गई थी।
ईदगाह समिति की याचिका विभाजनकारी : कोर्ट
प्रतिमा को लेकर है विवाद
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari