शाहरुख की पत्नी गौरी जिस कंपनी की ब्रांड एंबेसडर उस पर 30 करोड़ हड़पने का आरोप, ED ने गौरी को भी भेजा नोटिस
Jitendra Shrivastava | Dec 19, 2023, 24:00 IST
शाहरुख की पत्नी गौरी जिस कंपनी की ब्रांड एंबेसडर उस पर 30 करोड़ हड़पने का आरोप, ED ने गौरी को भी भेजा नोटिस
गौरी को ED यानी प्रर्वतन निदेशालय ने नोटिस भेजा है। गौरी खान लखनऊ की रियल एस्टेट कंपनी तुलसियानी ग्रुप की ब्रांड एम्बेसडर हैं।
MUMBAI. किसी कंपनी का ब्रांड एंबेसडर बनना भी महंगा पड़ सकता है। यदि कंपनी कोई ठगी जैसे केस में फंसती है तो ब्रांड एंबेसडर भी कार्रवाई की जद में आ सकता है। ऐसा ही हुआ है बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के साथ। गौरी को ED यानी प्रर्वतन निदेशालय ने नोटिस भेजा है। गौरी खान लखनऊ की रियल एस्टेट कंपनी तुलसियानी ग्रुप की ब्रांड एम्बेसडर हैं। इस कंपनी पर निवेशकों और बैंक का करीब 30 करोड़ रुपए हड़पने का आरोप है। इस कंपनी की जांच के दायरे में गौरी खान भी आ रही हैं।
तुलसियानी ग्रुप ने 2015 को गौरी खान को ब्रांड एम्बेसडर बनाया
तुलसियानी ग्रुप ने 2015 में गौरी खान को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया था। लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में तुलसियानी ग्रुप का प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट में एक फ्लैट मुंबई के रहने वाले किरीट जसवंत शाह ने 2015 में 85 लाख रुपए में खरीदा था। किरीट जसवंत शाह का आरोप है कि कंपनी ने उनको ना कब्जा दिया, ना ही रकम लौटाई। इसके बाद जसवंत शाह ने तुलसियानी ग्रुप के निदेशक अनिल कुमार तुलसियानी, महेश तुलसियानी और गौरी खान के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
ED ने गौरी खान से पूछा- कितने पैसे लिए आपने
ED की लखनऊ शाखा ने गौरी खान को भेजे नोटिस में पूछा है कि तुलसियानी ग्रुप ने उन्हें ब्रांड एम्बेसडर बनाने के लिए कितना भुगतान किया है। यह पैसे उनको कैसे दिए गए हैं। इसके लिए क्या-क्या अनुबंध हुए हैं और इस अनुबंध का कागज भी एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट को दिखाने के लिए कहा गया है। नोटिस में यह भी पूछा गया है कि तुलसियानी ग्रुप ने उनके बैंक खाते में कितना भुगतान किया है।
शिकायतकर्ता बोला- गौरी का विज्ञापन देखकर फ्लैट खरीदा
फरवरी 2022 में लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दी गई शिकायत में किरीट जसवंत शाह ने कहा- मैंने फ्लैट गौरी खान का विज्ञापन देखने के बाद खरीदा। उनकी विश्वसनीयता ब्रांड के साथ जुड़ी हुई थी। अब बिल्डर फ्लैट पर न तो कब्जा दे रहा है और न ही पैसा वापस कर रहा है।

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj