वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों के व्यवहार पर शेयर की तस्वीर, बताया यात्री स्नैक ट्रे के साथ कैसा व्यवहार कर रहे

Chandresh Sharma | Nov 23, 2023, 24:00 IST
Share
वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों के व्यवहार पर शेयर की तस्वीर, बताया यात्री स्नैक ट्रे के साथ कैसा व्यवहार कर रहे
वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों के व्यवहार पर शेयर की तस्वीर, बताया यात्री स्नैक ट्रे के साथ कैसा व्यवहार कर रहे

रेलवे अधिकारी ने सोशल मीडिया एक्स पर दो बच्चों की तस्वीर शेयर की। तस्वीर में दो बच्चे दिखाई दे रहे हैं जिसमें से एक बच्चा स्नैक ट्रे पर बैठे-बैठे ट्रेन की खिड़की से बाहर की ओर देखता नजर आ रहा है।

NEW DELHI. इंडियन रेलवे से जुड़ा हुआ एक अजीबो-गरीब मामला चर्चा में उस वक्त आया है। जब एक रेलवे अधिकारी ने सोशल मीडिया एक्स पर दो बच्चों की तस्वीर शेयर की। अधिकारी का दावा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस में स्नैक ट्रे के टूटने या खराब होने के पीछे यह एक मुख्य कारण है। दरअसल तस्वीर में दो बच्चे दिखाई दे रहे हैं जिसमें से एक बच्चा स्नैक ट्रे पर बैठे-बैठे ट्रेन की खिड़की से बाहर की ओर देखता नजर आ रहा है।

यात्रियों के व्यवहार पर अधिकारी ने की शिकायत

दरअसल रेलवे में साफसफाई न होने और खराब खाने समेत बेडरोल गंदे होने की शिकायतें तो आम हैं। लेकिन इस बार रेलवे के अधिकारी ने यात्रियों के व्यवहार पर ही उंगली उठाई है। हालांकि यह फोटो रियल है या फेक अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। इस फोटो को रेलवे अधिकारी अनंत रूपानागुडी ने शेयर किया है।

पोस्ट के साथ यह लिखा

रूपानागुडी ने इस फोटो को लेकर दावा किया कि वंदेभारत और अन्य ट्रेनों में स्नैक ट्रे का टूटना या खराब ट्रे का मुख्य कारण यही है। शिकायत करने वाले कहेंगे कि मैं दोष केवल यात्रियों पर मढ़ता हूं। इस पोस्ट को 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है, 1 हजार से ज्यादा ने लाइक किया है। 350 लोग इसे शेयर भी कर चुके हैं।

पेंट्रीकार कर्मियों के बख्शीश लेने की फोटो भी पोस्ट करते

वहीं इस फोटो पर मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कई यूजर्स ने यात्रियों के इस व्यवहार को गलत माना है। वहीं कई यूजर्स रेलवे अधिकारी पर भी प्रतिक्रिया देते नजर आए। यूजर्स ने लिखा कि पेंट्रीकार कर्मी जब यात्रियों से बख्शीश की मांग करते हैं, उस वक्त के फोटो भी शेयर किए जाने चाहिए। हालांकि ज्यादातर ने ऐसे यात्रियों से जुर्माना वसूले जाने की वकालत की है।

Tags:
  • Railway officer shared picture
  • such behavior of passengers in Vande Bharat
  • children riding on snack tray
  • रेल अधिकारी ने शेयर की तस्वीर
  • वंदेभारत में यात्रियों का ऐसा व्यवहार
  • स्नैक ट्रे पर बच्चों की सवारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा