shipping-cost-hike-essential-goods-india
अमेरिका-ईरान की जंग से 56% तक महंगे हुए रोजमर्रा के सामान, 44% तक बढ़ा माल भाड़ा
Aman Vaishnav | Aug 26, 2026, 11:44 IST
महंगे हुए रोजमर्रा के सामान
अमेरिका-ईरान युद्ध और तनाव के कारण समुद्री रास्ते से माल धुलाई 44% तक बढ़ गई है। इससे कोको, सोयाबीन तेल, गेहूं और चाय जैसी जरूरी चीजें 56% तक महंगी हो चुकी हैं।
समझें क्या है पूरा मामला...
- अमेरिका-ईरान जंग के कारण समुद्री रास्ते से माल ढुलाई का किराया 44% तक बढ़ गया है।
- इसका सीधा असर जरूरी चीजों की कीमतों पर पड़ा है।
- कोकोआ से लेकर सोयाबीन तेल तक हर चीज महंगी हुई है।
- बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट के मुताबिक आगे भी राहत की उम्मीद कम है।
कच्चे तेल की ढुलाई महंगी होने से आयात लागत बढ़ रही है। यह बोझ आखिरकार आम उपभोक्ता को ही उठाना पड़ रहा है। हर रोज इस्तेमाल होने वाली चीजों के दाम बढ़ने लगे हैं।
क्यों बढ़ा जहाजों का भाड़ा
इसी दौरान बाल्टिक सुप्रामैक्स इंडेक्स में 44.4% की बढ़ोतरी हुई। बाल्टिक कैपसाइज इंडेक्स 38.3% बढ़ा है। आयरनमैक्स का किराया भी 4.30% बढ़ा है।
हालांकि हर जहाज का भाड़ा नहीं बढ़ा है। सबसे बड़े तेल टैंकर वीएलसीसी का किराया 7.40% घटा है। इसकी वजह ईरान के तेल निर्यात ढांचे पर हुए हमले हैं, जिससे मांग ही कम हो गई।
वहीं छोटे टैंकरों को स्वेज नहर की जगह अफ्रीका का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। वे केप ऑफ गुड होप से होकर गुजर रहे हैं। इस लंबे रास्ते की वजह से इनका भाड़ा बढ़ गया है।
भारत में भी इसका असर दिखा है। ट्रक भाड़ा भी 15% तक बढ़ गया है। दिल्ली-देहरादून रूट पर यह बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
shipping-cost-hike-essential-goods-india
किन चीजों के दाम बढ़े
प्राकृतिक गैस के दाम 25.1% बढ़े हैं। खाद की कीमत में 16.3% की बढ़ोतरी हुई है। गेहूं 15.9% और चावल 14.5% तक महंगा हुआ है।
चाय की कीमत 10.5% बढ़ी है। कोयला 8.90% और कॉफी 8.50% महंगी हुई है। यह आंकड़े वर्ल्ड बैंक की पिंक शीट और बैंक ऑफ बड़ौदा रिसर्च रिपोर्ट से लिए गए हैं।
shipping-cost-hike-essential-goods-india
आम आदमी पर कैसे पड़ेगा असर
हवाई सफर करने वालों को भी झटका लग सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी से जून के बीच विमान ईंधन की कीमत 84% तक बढ़ गई। इससे आगे हवाई किराया और महंगा हो सकता है।
shipping-cost-hike-essential-goods-india
शेयर बाजार और व्यापार पर असर
व्यापार घाटे पर भी असर पड़ सकता है। महंगी ढुलाई से भारत का आयात बिल बढ़ेगा। इसका सीधा असर डॉलर के मुकाबले रुपए की चाल पर पड़ सकता है।
ये खबरें भी पढ़िए...
राशन की 99% चीजों के बढ़े दाम, दाल,तेल, चीनी और दूध सब महंगा
त्योहारों से पहले महंगी हुई मिठास, 15 दिन में चीनी और गुड़ के बढ़े दाम
भारत में सूखे का खतरा, सदी का सबसे खतरनाक अल-नीनो दस्तक देने को तैयार!
CJP प्रदर्शन पर भूपेश बघेल का बड़ा हमला, बोले- सरकार इतनी डरी हुई है कि ट्रेनें और मेट्रो तक बंद करा दीं
By Umeshwari Baghel
MPPSC और ESB की भर्ती और रिजल्ट पर आया संकट, ओबीसी आरक्षण फैसले में यह लिखा
By Sanjay Gupta
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन विवि में बड़ी कार्रवाई: छात्राओं के प्रदर्शन के बाद लेक्चरर अजीत चारण बर्खास्त
By The Sootr
नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार बस्तर जाएंगे राहुल गांधी, जल, जंगल, ज़मीन की लड़ाई शुरू
By Arun Tiwari
छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को राहत, अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी
By Arun Tiwari
स्वामित्व योजना: हरदा में 10 ग्रामीणों को मिला जमीन का मालिकाना हक, सीएम मोहन यादव ने सौंपी रजिस्ट्री
By Manya Jain
द सूत्र के कॉरेस्पोंडेंट अतुल द्विवेदी और कैमरापर्सन सईद खान को दिल्ली पुलिस ने किया डिटेन
By Sourabh Bhatnagar