द सूत्र के कॉरेस्पोंडेंट अतुल द्विवेदी और कैमरापर्सन सईद खान को दिल्ली पुलिस ने किया डिटेन
Sourabh Bhatnagar | Oct 10, 2026, 14:58 IST
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन की कवरेज कर रहे द सूत्र के पत्रकारों को पुलिस ने हिरासत में लिया
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को कवर करने पहुंचे द सूत्र के रिपोर्टर अतुल द्विवेदी और कैमरापर्सन सईद खान को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दोनों प्रदर्शन के दौरान मौके पर मौजूद थे और वहां के हालात की रिपोर्टिंग कर रहे थे।
CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे नेताओं को भी रोके जाने की खबरें सामने आ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पी. विजयन को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई थी। दावा किया जा रहा है कि यूट्यूबर ध्रुव राठी समेत करीब एक हजार समर्थकों को भी हिरासत में लिया जा चुका है।
प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दिल्ली की सड़कों पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। कुछ रास्तों पर वाहनों को रोकने के लिए कीलें भी लगाई गई हैं। वहीं, कुछ प्रदर्शनकारियों के बैरिकेड तोड़ने की बात भी सामने आई है।
इसी बीच CJP ने अपने फाउंडर अभिजीत दीपके का पहले से रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में दीपके कहते नजर आ रहे हैं कि अगर उन्हें हिरासत में लिया जाता है तो आंदोलन की जिम्मेदारी अजिंक्य शिंदे संभालेंगे।
बता दें कि CJP ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। इसके साथ ही संगठन विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया पर भी रोक लगाने की मांग कर रहा है।
- कई बड़े नेता हिरासत में: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले नेहा बोरा, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव और दीपांकर भट्टाचार्य को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
- विपक्षी नेताओं पर भी कार्रवाई: आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया और गोपाल राय को हिरासत में लिए जाने की खबर है। ममता बनर्जी और टीएमसी के अन्य सांसदों को भी हिरासत में लेने का दावा किया गया है।
- फ्लाइट से ही हिरासत में लिए गए CJP नेता: CJP के अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पहुंचने पर फ्लाइट से ही हिरासत में लिए जाने की खबर है।
- ध्रुव राठी को भी हिरासत में लेने का दावा: यूट्यूबर ध्रुव राठी को प्रदर्शन शुरू होने से ठीक पहले पुलिस ने हिरासत में लेने की बात सामने आई है।
- मेट्रो स्टेशन बंद करने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा: दिल्ली में मेट्रो स्टेशन बंद किए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल किए जाने की खबर है।
- जंतर-मंतर के आसपास कड़ी सुरक्षा: CJP के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।
- 25 से 30 हजार जवानों की तैनाती का दावा: राजधानी में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के करीब 25 से 30 हजार जवान तैनात किए जाने की बात कही जा रही है।
- सैकड़ों लोगों को हिरासत में लेने की खबर: CJP के प्रदर्शन से पहले ही दिल्ली में सैकड़ों लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिए जाने की खबरें सामने आई हैं।
अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास भी हिरासत में
प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दिल्ली की सड़कों पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। कुछ रास्तों पर वाहनों को रोकने के लिए कीलें भी लगाई गई हैं। वहीं, कुछ प्रदर्शनकारियों के बैरिकेड तोड़ने की बात भी सामने आई है।
अजिंक्य शिंदे संभालेंगे CJP प्रदर्शन की कमान
बता दें कि CJP ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। इसके साथ ही संगठन विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया पर भी रोक लगाने की मांग कर रहा है।
CJP प्रदर्शन से जुड़ी बड़ी बातें
- विपक्षी नेताओं पर भी कार्रवाई: आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया और गोपाल राय को हिरासत में लिए जाने की खबर है। ममता बनर्जी और टीएमसी के अन्य सांसदों को भी हिरासत में लेने का दावा किया गया है।
- फ्लाइट से ही हिरासत में लिए गए CJP नेता: CJP के अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पहुंचने पर फ्लाइट से ही हिरासत में लिए जाने की खबर है।
- ध्रुव राठी को भी हिरासत में लेने का दावा: यूट्यूबर ध्रुव राठी को प्रदर्शन शुरू होने से ठीक पहले पुलिस ने हिरासत में लेने की बात सामने आई है।
- मेट्रो स्टेशन बंद करने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा: दिल्ली में मेट्रो स्टेशन बंद किए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल किए जाने की खबर है।
- जंतर-मंतर के आसपास कड़ी सुरक्षा: CJP के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।
- 25 से 30 हजार जवानों की तैनाती का दावा: राजधानी में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के करीब 25 से 30 हजार जवान तैनात किए जाने की बात कही जा रही है।
- सैकड़ों लोगों को हिरासत में लेने की खबर: CJP के प्रदर्शन से पहले ही दिल्ली में सैकड़ों लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिए जाने की खबरें सामने आई हैं।
छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को राहत, अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी
By Arun Tiwari
स्वामित्व योजना: हरदा में 10 ग्रामीणों को मिला जमीन का मालिकाना हक, सीएम मोहन यादव सौंपी रजिस्ट्री
By Manya Jain
अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने वाले राकेश गुर्जर फिर आए चर्चा में, इस बार किया बड़ा ऐलान
By Ashish Bhardwaj
जोधपुर में राजनाथ सिंह ने देखा ‘तरंग शक्ति-2026’, 32 देशों के सैन्य पर्यवेक्षक भी मौजूद
By Ashish Bhardwaj
ओबीसी आरक्षण पर पूर्व सीएम कमलनाथ का बीजेपी पर हमला, बोले- चोरी और सीनाजोरी की राजनीति कर रही सरकार
By Amresh Kushwaha
राजस्थान: पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकेंगे संविदाकर्मी और आशा सहयोगी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मिली छूट
By Saurabh Mishra
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस की तैयारी के आगे पस्त हुए कॉकरोच, किले में तब्दील राजधानी!
By Atul Dwivedi