खाड़ी युद्ध की वजह से बढ़ी खाद की कीमत: अब सरकार चुकाएगी पैसा, किसानों को राहत
Amresh Kushwaha | Apr 21, 2026, 15:18 IST
shivraj kisan urea dap subsidy fertilizer price
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर में ऐलान किया कि खाड़ी युद्ध से खाद महंगी हुई है, लेकिन किसानों को बढ़ी कीमत नहीं चुकानी होगी। यूरिया 266 और डीएपी 1350 रुपए प्रति बोरी मिलेगी। सब्सिडी में 41 हजार करोड़ बढ़ाए गए।
News In Short
- खाड़ी युद्ध की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाद की कीमत बढ़ गई है।
- वहीं केंद्र सरकार ने तय किया है कि यह बोझ किसानों पर नहीं पड़ेगा।
- कैबिनेट ने यूरिया 266 रुपए और डीएपी 1350 रुपए प्रति बोरी देने का फैसला किया है।
- फर्टिलाइजर सब्सिडी (Fertilizer Subsidy) में 41 हजार करोड़ रुपए की बढ़ोतरी की गई है।
- कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर में मीडिया से बात करते हुए यह जानकारी दी।
News In Detail
कृषि मंत्री का किसानों को बड़ा तोहफा
केंद्रीय कृषि मंत्री ने साफ कहा कि खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध की वजह से दुनियाभर में खाद की कीमतें बढ़ी हैं। वहीं, केंद्र सरकार यह बढ़ा हुआ बोझ किसानों पर नहीं डालेगी। सरकार खुद यह कीमत वहन करेगी।
यूरिया और डीएपी की तय कीमत
इसके अलावा सरकार ने फर्टिलाइजर सब्सिडी में 41 हजार करोड़ रुपए की बढ़ोतरी की है। यह रकम सीधे खाद कंपनियों को दी जाएगी ताकि किसान तक खाद सस्ती कीमत पर पहुंच सके।
खाड़ी युद्ध का असर, पर किसान सुरक्षित
उनका कहना था कि सरकार की यह जिम्मेदारी है कि अंतरराष्ट्रीय उथल-पुथल का बोझ देश के किसान तक न पहुंचे। इसी सोच के साथ यह फैसला लिया गया है।
महिला आरक्षण पर भी बोले मंत्री
कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि संसद में इस विधेयक को गिराना विपक्ष का पाप है। उन्होंने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर आरोप लगाया कि उन्होंने महिलाओं के सम्मान और उनके सपनों को कुचला। जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस ने विधेयक का नहीं बल्कि परफॉर्मेंस का विरोध किया था, तो उन्होंने पलटवार किया। उनके शब्दों में, ऐसा था तो पारित क्यों नहीं होने दिया? बढ़ती सीटों से उनको क्या दिक्कत थी?
किसानों के लिए क्यों अहम है यह फैसला?
ये खबर भी पढ़िए...
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के क्षेत्र में 150 करोड़ का गेहूं घोटाला: दिग्विजय सिंह का बड़ा आरोप, जांच की मांग
MP BJP कोर कमेटी: सिंधिया जल्दी निकल गए, शिवराज बिहार में व्यस्त, पहली बैठक में रणनीति सेट, फैसले फिर टले
किसानों के लिए 'किसान मित्र छड़ी' का आविष्कार : अब खेतों में सांपों का डर खत्म, शिवराज ने की तारीफ
News Strike : शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के मुनाफे पर क्या कहा, कांग्रेस ने क्यों साधा निशाना?
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari