पावरफुल स्त्री बनकर उभरी श्रद्धा कपूर, इस मामले में पीएम मोदी को भी छोड़ा पीछे
Deeksha Nandini Mehra | Aug 21, 2024, 13:18 IST
फॉलोअर्स की दौड़ में श्रद्धा कपूर ने पीएम मोदी को पछाड़ा
हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 की ग्रैंड सक्सेस के बीच श्रद्धा के फॉलोअर्स में खूब बढ़ोत्तरी हुई है। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 350 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की स्त्री-2 मूवी थियेटर में जमकर धूम मचा रही है। मंगलवार को फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 350 करोड़ रुपए से ज्यादा हो चुका है। वहीं दूसरी तरफ श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया (Social Media) पर पावरफुल स्त्री बनाकर उभरी हैं। श्रद्धा कपूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पीछे छोड़ दिया है।
एक तरफ श्रदा कपूर की मूवी स्त्री- 2 (Stree 2) गरदा उड़ा रही है वहीं दूसरी तरफ श्रद्धा कपूर नए रिकॉर्ड को अपने नाम लिखे जा रहीं है। दरअसल, सोशल मीडिया का सबसे लोकप्रिय ऐप इंस्टाग्राम (Instagram ) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के 91.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। श्रद्धा कपूर ने स्त्री-2 के आने के बाद इस आकंड़े को भी पार कर लिया है। इंस्टाग्राम पर श्रद्धा के 91.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हालांकि, पीएम मोदी एक्स (X) पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले वैश्विक नेता बने हुए हैं।
श्रद्धा कपूर अब इंस्टाग्राम पर टॉप 3 की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। नंबर 1 पर विराट कोहली, दूसरे नंबर पर प्रियंका चोपड़ा और तीसरा नंबर श्रद्धा कपूर का है। विराट कोहली के 271 मिलियन फॉलोअर्स हैं। प्रियंका चोपड़ा को 91.8 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं। वहीं श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर 91.4 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस और कपूर खानदान की बहु आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के इंस्टाग्राम पर 85.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं, वहीं दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के 79.8 मिलियन। शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इन सबसे काफी पीछे हैं। इंस्टाग्राम पर उनको 47.3 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं। इसके अलावा सलमान खान (Salman Khan) के 69.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
पीएम मोदी को भी पछाड़ा
अब किसकी बारी
किसके कितने फॉलोअर्स
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman