सावधान! दुनिया से खत्म हो जाएगी इंसानों और जानवरों की नस्ल? वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

Anjali Dwivedi | May 03, 2026, 20:05 IST
Share
Silent Fertility Crisis
Silent Fertility Crisis

वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि जलवायु परिवर्तन और हानिकारक रसायन मिलकर इंसानों और जानवरों की प्रजनन क्षमता को खत्म कर रहे हैं, जिससे पूरी दुनिया पर अस्तित्व का संकट मंडरा रहा है।

कल्पना कीजिए एक ऐसी दुनिया की जहां चारों तरफ सन्नाटा हो, न बच्चों की किलकारियां सुनाई दें और न ही जंगलों में जानवरों का शोर। यह कोई डरावनी फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि एक कड़वी हकीकत बनती जा रही है।

वैज्ञानिकों ने एक नई स्टडी में चेतावनी दी है कि दुनिया एक साइलेंट फर्टिलिटी क्राइसिस यानी छिपते हुए प्रजनन संकट की ओर बढ़ रही है। रसायनों का जहर और बदलता मौसम मिलकर इंसानों और जानवरों, दोनों की नस्लों को खत्म करने की कगार पर ले आए हैं।

50 सालों में खाली हो गई आधी से ज्यादा दुनिया

पिछले 50 सालों के आंकड़े डराने वाले हैं। पृथ्वी पर वन्यजीवों की आबादी दो-तिहाई से भी ज्यादा कम (वन्यजीव सुरक्षा) हो चुकी है। प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन ने मिलकर कुदरत के चक्र को बिगाड़ दिया है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि समस्या सिर्फ जानवरों तक सीमित नहीं है, इंसानों में भी बांझपन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। हम अनजाने में उन रसायनों के बीच जी रहे हैं जो धीरे-धीरे हमारी अगली पीढ़ी पैदा करने की क्षमता को सोख रहे हैं।

हमारे शरीर के हार्मोन के दुश्मन बने ये केमिकल

इस तबाही के पीछे सबसे बड़ा हाथ है हार्मोन बिगाड़ने वाले रसायनों (Endocrine Disrupting Chemicals - EDCs) का। आज बाजार में एक हजार से ज्यादा ऐसे सिंथेटिक केमिकल मौजूद हैं, जो हमारे शरीर के कुदरती हार्मोन की नकल करते हैं या उन्हें ब्लॉक कर देते हैं।

केमिकल प्लास्टिक, पेस्टिसाइड और उन चीजों में छिपे हैं, जिन्हें हम रोज इस्तेमाल करते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक दुनिया में मौजूद 1 लाख 40 हजार रसायनों में से सिर्फ 1% की ही पूरी सुरक्षा जांच हुई है।

कीड़ों से लेकर इंसानों तक, सब खतरे में

वैज्ञानिकों ने एक डिटेल्ड डेटा साझा किया है कि कैसे ये प्रदूषक अलग-अलग जीवों को खत्म कर रहे हैं-

  • मछलियां और कीड़े: प्लास्टिक और कीटनाशकों की वजह से इनका लिंग परिवर्तन हो रहा है और अंडे देने की क्षमता घट रही है।
  • पक्षी: फॉरएवर केमिकल्स के कारण अंडों से बच्चे नहीं निकल पा रहे हैं।
  • समुद्री जीव: व्हेल और सील जैसे जानवरों में गर्भपात और समय से पहले जन्म की घटनाएं बढ़ गई हैं।
  • इंसान: माइक्रोप्लास्टिक और रसायनों के कारण पुरुषों में स्पर्म काउंट (Sperm Count) और उनकी गति कम हो रही है, जिससे पिता बनने में मुश्किलें आ रही हैं।

जब गर्मी और जहर मिल गए एक साथ

ग्लोबल वॉर्मिंग (Global warming) ने इस संकट को और गंभीर बना दिया है। बढ़ता तापमान जानवरों के शरीर पर अतिरिक्त दबाव (Stress) डाल रहा है। जब गर्मी बढ़ती है और ऑक्सीजन कम होती है, तो रसायनों का असर और भी जानलेवा हो जाता है।

सुसान ब्रैंडर के नेतृत्व में हुई इस स्टडी का निष्कर्ष साफ है- अगर वन्यजीवों की प्रजनन क्षमता खत्म हुई, तो पूरी फूड चेन टूट जाएगी, जिसका आखिरी शिकार खुद इंसान होगा।

अब नहीं जागे तो बहुत देर हो जाएगी

वैज्ञानिकों का कहना है कि अब वक्त सिर्फ चर्चा का नहीं, बल्कि सख्त फैसलों का है। हमें रसायनों की जांच तेज करनी होगी और ग्लोबल प्लास्टिक ट्रीटी जैसे अंतरराष्ट्रीय समझौतों को सख्ती से लागू करना होगा।

अगर हमने आज रसायनों और जलवायु परिवर्तन पर लगाम नहीं लगाई, तो भविष्य की पीढ़ियां केवल इतिहास की किताबों में दर्ज रह जाएंगी। यह संकट हमारे दरवाजे पर दस्तक दे रहा है।

ये खबरें भी पढ़ें....

Delhi AC Blast में खराब AC ने ली नौ की जान, आपने अपना AC कब चेक करवाया था? जानें एसी मेंटेनेंस टिप्स

10 मई को एमपी का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानें क्या है कारण?

देश दुनिया न्यूज: ईरान-इजराइल युद्ध का 65वां दिन: भारत का LPG जहाज होर्मुज से निकल, खत्म हो सकती है सिलेंडर की मारामारी

गुजरात यूनिवर्सिटी में पढ़ाई जाएगी मोदी की लीडरशिप, आरएसएस भी होगा कोर्स का हिस्सा

Tags:
  • Global warming
  • प्लास्टिक
  • देश दुनिया न्यूज
  • माइक्रोप्लास्टिक
  • वन्यजीव सुरक्षा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज