चांदी की कीमत ने तोड़े बाजार के पुराने रिकॉर्ड, एक दिन में 17 हजार की उछाल, जानें कितनी है कीमत
Aman Vaishnav | Dec 28, 2025, 14:29 IST
silver-price-hike-india-2025-record-high-gold-rates
2025 में चांदी ने इन्वेस्टर्स को मालामाल कर दिया है। ग्वालियर में चांदी की कीमत में 17 हजार रुपए की रिकॉर्ड बढ़त देखी गई। यह एक दिन में आने वाली अब तक की सबसे बड़ी छलांग है जिसने बाजार के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कारण जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़े।
पूरी खबर को 5 पॉइंट में पढ़ें-
- चांदी में शनिवार को एक दिन में 17 हजार की रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई।
- ग्वालियर में चांदी का भाव सबसे ज्यादा 2.52 रुपए लाख नोट किया गया।
- जनवरी से अब तक चांदी 1 लाख 63 हजार 500 महंगी हो चुकी है।
- अमेरिकी टैरिफ और सप्लाई की कमी ने आग में घी डाला।
- सोलर और EV सेक्टर में चांदी की मांग सबसे अधिक है।
चांदी की चमक ने सबको चौंकाया
ग्वालियर के बाजारों में तो चांदी की कीमत 2.52 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई। वहीं भोपाल में यह 2.49 लाख और इंदौर में 2.50 लाख रुपए रही। अगर हम साल की शुरुआत को देखें, तो जनवरी में चांदी महज 88 हजार 500 रुपए प्रति किलो पर थी। यानी महज 12 महीनों में इसमें 1 लाख 63 हजार 500 रुपए की भारी तेजी आई है।
ये खबर भी पढ़िए...Business LIVE: सोना में 1200, चांदी में 11000 की आई उछाल, जानें आज के रेट
88 हजार से शुरू हुआ सफर
ये खबर भी पढ़िए...चांदी की कीमत पहुंची 1,16,533 रुपए प्रति किलो, इस साल औसतन 3500 रुपए की बढ़ोतरी
चांदी की कीमत बढ़ने के 3 बड़े कारण?
1. सोलर और ईवी सेक्टर में बढ़ती मांग
2. अमेरिका के नए टैरिफ का डर
3. मैन्युफैक्चरर्स के बीच मची होड़
ये खबर भी पढ़िए...एक जनवरी से सस्ती होगी CNG और घरेलू PNG, PNGRB का नया टैरिफ स्ट्रक्चर, होगी 2-3 रुपए की बचत
सोना भी नहीं है पीछे
- चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी जबरदस्त गर्मी देखी जा रही है। सोने के बढ़ने के कारण थोड़े अलग और गंभीर हैं।
- अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती होने से डॉलर कमजोर पड़ गया है। जब डॉलर कमजोर होता है, तो लोग सोने को खरीदना ज्यादा फायदेमंद समझते हैं।
- रूस-यूक्रेन युद्ध और खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव ने दुनिया को डरा दिया है। ऐसे अनिश्चित माहौल में लोग शेयर बाजार के बजाय सोने को सबसे सुरक्षित निवेश मानते हैं।
- चीन और भारत जैसे देशों के रिजर्व बैंक अपने पास सोने का भंडार बढ़ा रहे हैं। बैंकों द्वारा की जा रही यह बड़ी खरीदारी सोने के भाव को नीचे नहीं गिरने दे रही है।
क्या अब चांदी खरीदना समझदारी है?
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari